पत्नी की याद में 65 लाख का मंदिर, छपरा की प्रेम कहानी ने भावुक किया देश
Bihar Love Story : बिहार के छपरा में एक शख्स ने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में 65 लाख रुपये खर्च कर मंदिर बनवाया। उनकी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
True Love Viral Story : बिहार के छपरा से सामने आई एक प्रेम कहानी ने लोगों को भावुक कर दिया है। एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी शादी मात्र 17 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उस समय घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनकी पत्नी ने अपने सपनों को पीछे रखकर पति की पढ़ाई को प्राथमिकता दी।
उन्होंने अपने गहने तक बेच दिए ताकि उनके पति पढ़-लिखकर आगे बढ़ सकें। जब पति अपनी मेहनत में जुटे रहे, तब पत्नी ने चुपचाप घर की जिम्मेदारियां संभालीं। न कोई शिकायत, न कोई दिखावा-सिर्फ भरोसा और सच्चा साथ।
एक सच्ची प्रेम कहानी बिहार से ❤️ पूर्वी चंपारण, बिहार में बल किशुन राम ने अपनी दिवंगत पत्नी शारदा देवी की स्मृति में 65 फीट ऊँचा एक मंदिर बनवाया है। बल किशुन बताते हैं कि उनकी पत्नी ने उनकी पढ़ाई के लिए अपने गहने बेच दिए थे। पत्नी के इस त्याग को याद करते हुए उन्होंने यह स्मारक… pic.twitter.com/Tc5EM5GAtS — Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) February 14, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भारत से सीखने लायक हैं ये 5 बातें! विदेशी महिला ने बताई भारतीय संस्कृति की खासियतें, वीडियो वायरल
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
किडनैपिंग प्रैंक से मचा स्टेशन पर हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद RPF ने शुरू की जांच
चलती मालगाड़ी के नीचे से निकलीं लड़कियां, कुछ सेकंड की जल्दबाजी से टल गया बड़ा हादसा
पत्नी की मौत के बाद उसकी याद में बनवाया मंदिर
समय के साथ मेहनत रंग लाई और वह व्यक्ति सफल हो गया। लेकिन जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो उनकी जीवनसंगिनी साथ नहीं थीं। पत्नी का निधन हो चुका था। सफलता मिलने के बाद भी उन्हें अधूरापन महसूस हुआ।
उन्हें एहसास हुआ कि दौलत और शोहरत का कोई मतलब नहीं, अगर वह इंसान ही साथ न हो जिसने हर मुश्किल में साथ दिया हो। यही भावना इस कहानी को खास बनाती है।
ये खबर भी पढ़ें : बच गए सीएम मोहन यादव… अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया, Video देखें
सच्चे प्रेम और समर्पण की मिसाल
पत्नी की याद को हमेशा जिंदा रखने के लिए उन्होंने करीब 65 लाख रुपये खर्च कर एक मंदिर बनवाया। मंदिर में पत्नी की मूर्ति स्थापित की गई है। उनका कहना है कि अगर 65 करोड़ रुपये भी होते तो वह भी इस प्रेम पर न्योछावर कर देते।
सोशल मीडिया पर यह कहानी तेजी से वायरल हो रही है। लाखों लोग इसे सच्चे प्रेम की मिसाल बता रहे हैं। छपरा की यह कहानी दिखाती है कि सच्चा प्यार समय और परिस्थितियों से ऊपर होता है।
