‘मेरी क्रेविंग थी, पर उनकी थी इंसानियत’… बेंगलुरु की लड़की ने ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम, छोटी-सी दयालुता
Auto Driver Kindness : बेंगलुरु में एक युवती ने ऑटो ड्राइवर की छोटी-सी मदद का अनोखे अंदाज में शुक्रिया अदा किया। उसने अपने लिए आइसक्रीम लेने के साथ ड्राइवर के लिए भी एक आइसक्रीम खरीदी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Ice Cream Gesture : बेंगलुरु से सामने आया एक छोटा-सा लेकिन दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती ऑटो-रिक्शा से सफर कर रही थी। रास्ते में उसे आइसक्रीम खाने की इच्छा हुई, तो उसने ड्राइवर से पास की दुकान पर गाड़ी रोकने का अनुरोध किया। ड्राइवर ने बिना किसी झिझक के गाड़ी रोक दी और उसका इंतजार किया।
जब युवती वापस लौटी तो उसके हाथ में सिर्फ अपनी आइसक्रीम नहीं, बल्कि ऑटो ड्राइवर के लिए भी एक आइसक्रीम थी। ड्राइवर ने पहले मुस्कुराते हुए इसे लेने से मना कर दिया और कहा कि वह खुद ही खा लें। लेकिन युवती ने प्यार से आग्रह किया कि यह खास तौर पर उनके लिए खरीदी गई है और कम से कम एक बार इसका स्वाद जरूर लें। आखिरकार ड्राइवर ने मुस्कुराते हुए आइसक्रीम स्वीकार कर ली।
A girl was traveling in an auto in Bengaluru when she spotted an ice cream shop on the way. GIRL: Bhaiya, can you stop here and wait for 5 minutes? I want to eat an ice cream 😅 AUTO DRIVER: Okay, ma’am. No problem. GIRL: I bought an ice cream for you too. Please try it. It’s… pic.twitter.com/nxzi8qf4oV — Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) August 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जंगल में हाथी के सामने कार दौड़ाती रही महिला, लगातार बजाती रही हॉर्न; लोगों ने कहा- ‘जान से खेलना पड़ा भारी’
मोरबी में रहस्यमयी कुएं से लोगों में दहशत, समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा पानी, VIDEO हो रहा वायरल
इंदौर पुलिस बनी फरिश्ता! चलती बाइक से गिरे छात्र को मौके पर दिया CPR, पुलिसकर्मी की तत्परता से बची युवक की जान
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
लड़की ने ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम
इस पूरे पल का वीडियो युवती ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे बाद में एक्स (पहले ट्विटर) पर भी साझा किया गया। वीडियो के साथ उसने लिखा, “मेरी क्रेविंग थी, लेकिन गाड़ी रोकने की इंसानियत उनकी थी। इसलिए आइसक्रीम दोनों की बनती थी।” यही एक लाइन लोगों का दिल जीत रही है।
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे छोटे-छोटे व्यवहार ही इंसानियत को जिंदा रखते हैं। कई लोगों ने लिखा कि आमतौर पर लोग ड्राइवरों और सेवा देने वाले लोगों की मदद को सामान्य मान लेते हैं, लेकिन उनके प्रति आभार जताने वाले ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : जंगल में हाथी के सामने कार दौड़ाती रही महिला, लगातार बजाती रही हॉर्न; लोगों ने कहा- ‘जान से खेलना पड़ा भारी’
लोगों ने इसे “सच्ची इंसानियत” बताया
वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने इसे “सच्ची इंसानियत” बताया तो किसी ने कहा कि सम्मान और दयालुता दिखाने के लिए बड़े काम करने की जरूरत नहीं होती।
कई यूजर्स ने लिखा कि अगर हर व्यक्ति अपने आसपास के लोगों के प्रति इसी तरह सम्मान और संवेदनशीलता दिखाए, तो समाज और बेहतर बन सकता है। यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि छोटी-सी नेकदिली भी किसी का दिन खास बना सकती है और सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।
