बेंगलुरु में टैंकर की चपेट में आई बाइक, युवक ने आखिरी पल में छलांग लगाकर बचाई जान; वीडियो वायरल

Bengaluru Biker Accident : बेंगलुरु के वरथुर में एक टैंकर ने मोड़ लेते समय बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार ने आखिरी पल में छलांग लगाकर जान बचाई। घटना का वीडियो वायरल है।
A Bengaluru biker narrowly escaped after a turning tanker crushed his motorcycle.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tanker Bike Accident : बेंगलुरु के वरथुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक टैंकर ने मोड़ लेते समय सड़क पर चल रहे बाइक सवार को लगभग कुचल दिया। घटना CDP रोड की बताई जा रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टैंकर बाईं तरफ मुड़ रहा था, जबकि एक बाइक सवार उसके बिल्कुल बगल से गुजर रहा था।

मोड़ लेते समय टैंकर लगातार बाइक की तरफ बढ़ता गया और बाइक उसके पहियों के पास फंसने लगी। देखते ही देखते बाइक एक तरफ झुक गई और टैंकर के नीचे जाने लगी। स्थिति को भांपते हुए बाइक सवार ने बिना समय गंवाए बाइक छोड़कर दूसरी तरफ छलांग लगा दी।

मोड़ लेते समय टैंकर ने बाइक को लिया चपेट में

वीडियो में इसके बाद जो दृश्य दिखाई देता है, वह काफी डरावना है। बाइक सवार कुछ दूरी पर खड़ा नजर आता है, जबकि टैंकर उसकी बाइक के ऊपर से गुजर जाता है। भारी वाहन के पहियों के नीचे आने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन युवक की जान बच गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से आगे निकल गया।

बताया जा रहा है कि टैंकर पर नंबर प्लेट भी नहीं थी, जिससे वाहन की तुरंत पहचान करना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने टैंकर का पीछा करने की कोशिश की। घटना को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर बड़े व्यावसायिक वाहनों और दोपहिया चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

आखिरी पल में बची युवक की जान

वीडियो में इसके बाद जो सड़क हादसा दिखाई देता है, वह काफी डरावना है। बाइक सवार कुछ दूरी पर खड़ा नजर आता है, जबकि टैंकर उसकी बाइक के ऊपर से गुजर जाता है। भारी वाहन के पहियों के नीचे आने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन युवक की जान बच गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से आगे निकल गया।

बताया जा रहा है कि टैंकर पर नंबर प्लेट भी नहीं थी, जिससे वाहन की तुरंत पहचान करना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने टैंकर का पीछा करने की कोशिश की। घटना को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर बड़े व्यावसायिक वाहनों और दोपहिया चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

A Bengaluru biker narrowly escaped after a turning tanker crushed his motorcycle.
यूरोपीय महिला ने भारत में ट्रेन, ऑटो, चाय और आम जिंदगी का उठाया लुत्फ; भारत यात्रा का वीडियो हुआ वायरल
Navbharat Live
navbharatlive.com