यूरोपीय महिला ने भारत में ट्रेन, ऑटो, चाय और आम जिंदगी का उठाया लुत्फ; भारत यात्रा का वीडियो हुआ वायरल

India Travel Viral Video : यूरोपीय ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर सबरीना के भारत यात्रा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ट्रेन के बाथरूम की सेल्फी और पहली ऑटो सवारी ने लोगों का ध्यान खींचा।
European travel creator Sabrina’s India trip videos.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

European Creator India Travel : भारत घूमने आईं यूरोपीय ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर सबरीना इन दिनों अपनी यात्रा के अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर @wheresabitravels नाम के हैंडल से पोस्ट किए गए उनके वीडियो में भारत की रोजमर्रा की जिंदगी को एक विदेशी पर्यटक की नजर से देखा जा सकता है। सबरीना ने अपनी यात्रा की शुरुआत 15 अगस्त को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ की।

इसके बाद वे आगरा पहुंचीं और ताजमहल को उन्होंने अपनी देखी हुई सबसे ज्यादा सिमेट्रिकल इमारतों में से एक बताया। आगरा से जयपुर जाते समय उन्होंने भारतीय रेलवे से सफर किया और यात्रा के दौरान कई वीडियो बनाए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा ट्रेन के 2nd AC कोच के बाथरूम में ली गई उनकी सेल्फी की हो रही है।

यूरोपीय महिला का भारत यात्रा वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में सबरीना ट्रेन के बाथरूम में लगे शीशे के सामने अपने भारतीय दोस्त के साथ सेल्फी लेती नजर आती हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'भारत में ट्रेन के बाथरूम में सेल्फी।' इसके बाद वे मजाकिया अंदाज में कहती हैं, 'यह शायद सबसे अजीब बाथरूम सेल्फी है।' उनकी बात सुनकर साथ खड़ा भारतीय दोस्त भी मुस्कुराने लगता है।

सबरीना के इस सहज अंदाज को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों के लिए ट्रेन से यात्रा करना भले ही रोजमर्रा की बात हो, लेकिन विदेशी पर्यटकों के लिए भारतीय रेलवे का अनुभव अक्सर नया और दिलचस्प होता है। यही वजह है कि उनके छोटे-छोटे वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

ऑटो सवारी और चाय का भी लिया मजा

ट्रेन यात्रा के अलावा सबरीना ने भारत में पहली बार ऑटो-रिक्शा की सवारी का वीडियो भी शेयर किया है। उनके अन्य वीडियो में देसी चाय और भारतीय शहरों की रोजमर्रा की जिंदगी के कई छोटे-छोटे पल दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल सबरीना राजस्थान के जयपुर में हैं और वे भारत के उत्तर से दक्षिण तक घूमने की योजना बना रही हैं।

उनके वीडियो पर कई यूजर्स ने उनके भारतीय दोस्त के बारे में सवाल पूछे, जबकि कुछ लोगों ने राजस्थान में उनका स्वागत किया और आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर लोग उनके बेबाक और अनोखे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। उनके वीडियो यह भी दिखा रहे हैं कि विदेशी पर्यटकों के लिए भारत की ट्रेन, ऑटो, चाय और आम जिंदगी के छोटे अनुभव भी यादगार बन सकते हैं।

European travel creator Sabrina’s India trip videos.
पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Navbharat Live
navbharatlive.com