वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेंगलुरु के रैपिडो ड्राइवर ने जीता दिल, ऑटो में पानी से लेकर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फ्री राइड तक की सुविधा

Rapido Driver Kind Story : बेंगलुरु के रैपिडो ड्राइवर मदेश की इंसानियत भरी पहल, जिसमें वह यात्रियों को पानी, टिश्यू और गर्भवती महिलाओं को 5 किमी तक फ्री राइड जैसी सुविधाएं देता है।

हितेश तिवारी

Rapido Driver Story : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है। यहां की सॉफ्टवेयर इंजीनियर उदया पटेल ने लिंक्डइन पर एक रैपिडो ऑटो ड्राइवर की कहानी साझा की, जिसने उनके साथ-साथ हजारों लोगों का दिल जीत लिया।

उदया ने बताया कि उनकी राइड के दौरान ड्राइवर मदेश ने अपने ऑटो में कई छोटी लेकिन बेहद जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं। ऑटो में पीने का पानी, टिश्यू पेपर, हैंड सैनिटाइज़र और यहां तक कि गर्भवती महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर तक फ्री राइड की व्यवस्था थी। यह सब देखकर उदया को सुखद आश्चर्य हुआ।

ऑटो ड्राइवर की खूबसूरत पहल

उदया ने अपने पोस्ट में लिखा कि मदेश ने इन चीजों को बहुत सलीके और प्यार से सजाकर रखा था। सीट के पास छोटे-छोटे कृत्रिम फूल लगे थे और कुछ किताबें भी करीने से रखी थीं। ऑटो का माहौल साधारण जरूर था, लेकिन उसमें अपनापन और गर्मजोशी साफ महसूस हो रही थी।

उन्होंने लिखा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते, वहां मदेश जैसे लोग बिना दिखावे के चुपचाप दूसरों की मदद कर रहे हैं। उनका यह छोटा कदम समाज में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखता है।

लोगों ने की जमकर तारीफ

इस पोस्ट पर रैपिडो कंपनी ने भी प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने कहा कि मदेश ने एक साधारण सवारी को खास अनुभव में बदल दिया। सोशल मीडिया पर भी लोग इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

LinkedIn पर शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

करीब 1,000 से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं और कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि छोटी-छोटी बातें ही किसी का दिन खास बना देती हैं। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी कहानियां यह विश्वास दिलाती हैं कि इंसानियत आज भी जिंदा है।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र