बेंगलुरु में फोटोशूट कर रही इन्फ्लुएंसर को बुजुर्ग महिला ने कपड़ों पर टोका, वीडियो वायरल
Bengaluru Influencer Viral Video : बेंगलुरु की एक सड़क पर फोटोशूट कर रही इन्फ्लुएंसर को एक बुजुर्ग महिला ने कपड़ों को लेकर टोक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Influencer Confronted Over Clothes : बेंगलुरु से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक इन्फ्लुएंसर सड़क पर फोटोशूट कर रही होती है, तभी एक बुजुर्ग महिला उसके पास आकर उसके कपड़ों को लेकर नाराजगी जताने लगती है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया है और कई लोग इसे सार्वजनिक जगहों पर मॉरल पुलिसिंग का उदाहरण बता रहे हैं।
Bengaluru Model Confronted by Elderly Woman Over Outfit During Photoshoot. A video from Bengaluru has gone viral after a model named Shriyanshi was confronted by an elderly woman while trying to get her pictures clicked in natural sunlight. In the clip, the woman approaches her… pic.twitter.com/9FZN7kHgx0 — The Brief India (@TheBrief_India) March 15, 2026
इन्फ्लुएंसर के छोटे कपड़ों पर भड़की बुजुर्ग महिला
वायरल वीडियो में दिखने वाली इन्फ्लुएंसर का नाम श्रियंशी (Shriyanshi) बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह बेंगलुरु की एक सड़क पर प्राकृतिक रोशनी में तस्वीरें खिंचवा रही थीं। तभी एक बुजुर्ग महिला वहां पहुंची और उनके कपड़ों को लेकर उन्हें डांटने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
देवास में बारात के साथ चला ‘कूलर जुगाड़’, गर्मी से बचने के अनोखे इंतजाम ने जीता इंटरनेट
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
वीडियो में महिला स्थानीय भाषा में बात करती दिखाई देती है और इन्फ्लुएंसर को उसके पहनावे के बारे में समझाने की कोशिश करती नजर आती है। इस दौरान माहौल कुछ देर के लिए असहज हो जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : 6.5 किमी के लिए 1 घंटे का सफर! बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसे ऑफिस जाने वाले का वीडियो वायरल
लोगों ने इसे पीढ़ियों के बीच सोच का अंतर बताया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थिति को शांत रखने के लिए श्रीयंशी बहस करने के बजाय बार-बार माफी मांगती हैं और बुजुर्ग महिला को शांत करने की कोशिश करती हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई और इसे लाखों बार देखा गया।
कई यूजर्स ने कहा कि किसी को भी सार्वजनिक जगह पर अपने कपड़े चुनने की आज़ादी होनी चाहिए, जबकि कुछ लोगों ने इसे पीढ़ियों के बीच सोच के अंतर से जोड़कर देखा। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सार्वजनिक जगहों पर लोगों को दूसरों के कपड़ों या जीवनशैली पर टिप्पणी करने का अधिकार होना चाहिए।
