स्कूटी खराब होने पर महिला की मदद को आगे आया ऑटो ड्राइवर, ऑटो से स्कूटी को धक्का देकर पहुंचाया सुरक्षित जगह

Auto Driver Viral Video : बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर ने स्कूटी खराब होने के बाद सड़क पर फंसी महिला की मदद की। वह करीब 10-15 मिनट तक ऑटो के साथ स्कूटी को धक्का देते हुए उसे सुरक्षित जगह तक ले गया।
A auto driver helped a stranded woman by pushing her broken-down scooter with his auto.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Auto Driver Helps Woman : बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। सड़क पर एक महिला की स्कूटी अचानक खराब हो गई थी और वह उसे लेकर आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ऑटो ड्राइवर ने उसकी मदद करने का फैसला किया।

इंस्टाग्राम यूजर चेतना सराफ ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ उबर ऑटो में सफर कर रही थीं, तभी उनकी नजर एक ऑटो ड्राइवर पर पड़ी, जो एक महिला की स्कूटी के बेहद करीब ऑटो चला रहा था।

स्कूटी हुई खराब तो ऑटो ड्राइवर ने की मदद

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो ड्राइवर धीरे-धीरे स्कूटी के साथ चल रहा है। उसने ऑटो से अपना एक पैर बाहर निकालकर स्कूटी के पिछले हिस्से पर लगाया और उसे आगे की ओर धक्का देने लगा। इस दौरान महिला स्कूटी को संभालकर चलाती रही। कुछ मौकों पर ड्राइवर स्कूटी को संभालता हुआ भी दिखाई दिया।

चेतना ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि ड्राइवर स्कूटी के इतने करीब क्यों चल रहा है, लेकिन जल्द ही समझ आया कि महिला का वाहन खराब हो गया है और वह उसकी मदद कर रहा है। ड्राइवर करीब 10 से 15 मिनट तक महिला के साथ रहा और उसे उस जगह तक पहुंचाया, जहां से वह आगे मदद ले सकती थी।

लोगों ने ऑटो ड्राइवर की जमकर तारीफ की

चेतना ने बताया कि वह इस घटना का सिर्फ कुछ हिस्सा ही रिकॉर्ड कर पाईं, क्योंकि उस समय उनका ध्यान पूरी तरह घटना पर था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो को तेज गति से चलाया गया है, इसलिए महिला और ऑटो की गतिविधियां सामान्य से ज्यादा तेज दिखाई दे सकती हैं। उन्होंने ड्राइवर की पहचान तंजीम के तौर पर बताई और उम्मीद जताई कि वीडियो सही लोगों तक पहुंचेगा, ताकि उसके इस काम की सराहना हो सके।

उन्होंने उबर इंडिया को भी टैग करते हुए कहा कि ऐसे ड्राइवर को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तंजीम की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने उन्हें जिम्मेदार नागरिक और अच्छा इंसान बताया। लोगों का कहना था कि आज के समय में जब लोग अक्सर अपनी परेशानियों में व्यस्त रहते हैं, तब किसी अनजान व्यक्ति की मदद के लिए रुकना वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

A auto driver helped a stranded woman by pushing her broken-down scooter with his auto.
बाबरी ढांचा ढहाने का गर्व है... CM फडणवीस का VIDEO वायरल, बयां किया राम जन्मभूमि आंदोलन का अनुभव
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com