Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिकेट मैच के दौरान स्टैंड में बवाल, दर्शकों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Cricket Match Fight बांग्लादेश की लोकल क्रिकेट लीग के दौरान स्टैंड में बैठे दर्शकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मैदान से ज्यादा मुकाबला दर्शकों के बीच देखने को मिला।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Dec 22, 2025 | 10:57 AM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Spectator Fight Viral Video : क्रिकेट को अक्सर “जेंटलमैन गेम” कहा जाता है, जहां खेल भावना, अनुशासन और मनोरंजन को सबसे ऊपर माना जाता है। मैदान पर खिलाड़ी बल्ला और गेंद से मुकाबला करते हैं, जबकि दर्शक तालियों और सीटियों से उनका हौसला बढ़ाते हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। यह वीडियो बांग्लादेश की एक लोकल क्रिकेट लीग का बताया जा रहा है, जहां मैच के दौरान मैदान से ज्यादा हलचल स्टेडियम के स्टैंड में देखने को मिली। जो खेल एंटरटेनमेंट के लिए शुरू हुआ था, वह कुछ ही पलों में हिंसा में बदल गया।

खेल मैदान बना कुश्ती का अखाड़ा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैच के दौरान दर्शकों के बीच किसी बात को लेकर पहले बहस शुरू होती है। शुरुआत में यह मामूली नोक-झोंक लगती है, लेकिन कुछ ही सेकेंड में माहौल बेकाबू हो जाता है। गुस्से में भरे लोग एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं।

कोई घूंसे चलाता नजर आता है, कोई लात मारता है, तो कोई सामने वाले के कपड़े पकड़कर उसे नीचे गिरा देता है। कुछ लोग थप्पड़ मारते भी दिखाई देते हैं। स्टेडियम का दृश्य किसी खेल मैदान से ज्यादा सड़क की लड़ाई या कुश्ती अखाड़े जैसा लगने लगता है। इस दौरान आसपास बैठे कई दर्शक डर के मारे अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर भागते नजर आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : साली ने खिलाया रसगुल्ला, जीजा ने दिखाई बिजली जैसी फुर्ती, वीडियो वायरल

लोगों बोले- “ये क्रिकेट मैच नहीं, फ्री फाइट लीग लग रही है”

वायरल वीडियो में यह भी दिखता है कि कुछ लोग लड़ाई रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन झगड़े में उलझे लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होते। इस पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर Md Robiul Hassan Ovi (@robiul_hassan_ovi) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि “ये क्रिकेट मैच नहीं, फ्री फाइट लीग लग रही है”, तो कुछ ने कहा कि “मैदान में खिलाड़ी खेल रहे हैं और स्टैंड में दर्शक।” वहीं कई लोगों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताते हुए कहा कि इतनी छोटी बात पर हिंसा करना बेहद शर्मनाक है। कुल मिलाकर यह वीडियो क्रिकेट जैसे खेल में बढ़ती आक्रामकता और अनुशासन की कमी पर सवाल खड़े करता है।

Bangladesh cricket match spectators fight viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 10:57 AM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.