ऑटो के शीशे पर टंगे पत्नी के झुमके ने जीता दिल, सादगी भरे प्यार का वीडियो वायरल
Wife Earrings in Auto : इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में ऑटो ड्राइवर ने अपनी पत्नी के झुमके रियर-व्यू मिरर पर टांग रखे हैं। सादगी भरे इस प्यार ने इंटरनेट यूजर्स को भावुक कर दिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
True Love Gesture : आज की डेटिंग ऐप्स वाली दुनिया, जैसे Tinder और Bumble, में जहां प्यार को अक्सर महंगे गिफ्ट्स और बड़े सरप्राइज से जोड़ा जाता है, वहीं एक ऑटो ड्राइवर ने सादगी भरे जेस्चर से लोगों का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ऑो के अंदर का दृश्य दिखाया गया है, जिसने इंटरनेट यूजर्स को भावुक कर दिया। यह वीडियो बताता है कि सच्चा प्यार दिखावे में नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों में छिपा होता है।
रियर-व्यू मिरर पर टंगे एक जोड़ी झुमके
यह खूबसूरत वीडियो Instagram पर कंटेंट क्रिएटर Marilyn Sultana ने शेयर किया है। क्लिप में कैमरा पहले ऑटो के शीशे पर लगी एक तस्वीर पर जाता है, लेकिन असली भावनात्मक पल तब आता है जब रियर-व्यू मिरर पर टंगे एक जोड़ी झुमके नजर आते हैं।
ये झुमके ऑटो ड्राइवर की पत्नी के हैं, जिन्हें उसने बड़े प्यार से वहां टांगा हुआ है। ऑटो चलते समय झुमके हल्के-हल्के हिलते रहते हैं, मानो हर पल उसे अपनी पत्नी की याद दिला रहे हों।
ये खबर भी पढ़ें : फरीदाबाद हाईवे पर SUV रोककर खुलेआम पेशाब करता दिखा शख्स, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग
असली प्यार दिखावानहीं, बल्कि अपनापन महसूस कराना
वीडियो पर लिखा टेक्स्ट ‘Men in love…’ और कैप्शन में कही गई बातें सीधे दिल को छू जाती हैं। इसमें कहा गया है कि जरूरी नहीं हर रोमांटिक इंसान फूल या महंगे गिफ्ट दे, कुछ लोग आपके झुमके वहां टांग लेते हैं जहां वे दिनभर उन्हें देख सकें।
इस सादगी भरे प्यार को देखकर कमेंट सेक्शन में लोग भावुक हो गए। कई लड़कियों ने लिखा कि उन्हें भी ऐसा ही ‘ग्रीन फ्लैग’ पार्टनर चाहिए। इंटरनेट पर यह वीडियो इस बात की मिसाल बन गया है कि असली प्यार दिखावे से नहीं, बल्कि अपनापन महसूस कराने से होता है।
