फरीदाबाद हाईवे पर SUV रोककर खुलेआम पेशाब करता दिखा शख्स, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग

SUV Man Urinating Video : फरीदाबाद के एक व्यस्त हाईवे पर SUV रोककर खुलेआम पेशाब करते शख्स का वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग सिविक सेंस और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
A viral video of a man urinating on a Faridabad highway has triggered debate over civic sense in India.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Highway Civic Sense Issue : हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को नाराज कर दिया है। वायरल क्लिप में एक शख्स अपनी HR नंबर वाली SUV को व्यस्त हाईवे के किनारे रोकता है और बीच सड़क पर खुलेआम पेशाब करने लगता है। पीछे से गाड़ियां गुजरती रहती हैं और लोग हैरानी से इस दृश्य को देखते नजर आते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना दिल्ली से फरीदाबाद की ओर आने वाले रास्ते पर ओल्ड फरीदाबाद रेड लाइट के पास की बताई जा रही है। इस पूरी घटना को पीछे चल रही एक गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क पर खुलेआम पेशाब करता दिखा शख्स

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर DikshaKandpal8 नाम के हैंडल से शेयर किया गया। पोस्ट के कैप्शन में सिविक सेंस पर सवाल उठाते हुए लिखा गया कि भारत में सार्वजनिक जगहों पर ऐसा व्यवहार कब रुकेगा। साथ ही ट्रैफिक बाधित होने और लोगों को हो रही असुविधा का जिक्र करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

पोस्ट में संबंधित अधिकारियों को टैग भी किया गया और कहा गया कि नंबर प्लेट साफ दिखाई दे रही है, इसलिए नियम तोड़ने वाले के खिलाफ कदम उठाया जाना चाहिए।

‘जीरो सिविक सेंस’ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होते ही Gurugram Police ने मामले का संज्ञान लिया और आगे की कार्रवाई के लिए सटीक लोकेशन, तारीख और समय की जानकारी मांगी। हालांकि वीडियो शेयर करने वाली यूजर ने बताया कि यह घटना उनके सामने नहीं हुई और उनके पास पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

फिलहाल इस मामले में किसी FIR या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इंटरनेट पर कई यूजर्स ने इसे ‘जीरो सिविक सेंस’ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com