कहीं आप भी तो नहीं सोशल मीडिया पर फैला रहे फेक मैसेज, जानें इससे बचने का उपाय
विमान में बम होने की अफवाह से देश की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ता है और लोगों में दहशत का माहौल बन जाता है। हम अक्सर बिना सोचे-समझे मैसेज भेज देते हैं, जिसके कई बार गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं।
- Written By: शिवानी मिश्रा
कहीं आप भी तो नहीं सोशल मीडिया पर फैला रहे फेक मैसेज,
नई दिल्ली: सोशल मीडिया ने हमें दुनिया से जुड़ने में मदद की है, लेकिन साथ ही यह झूठी खबरें और अफवाहें फैलाने का भी अहम जरिया बन गया है। एक एक्स पोस्ट, एक फेसबुक पोस्ट या एक नकली व्हाट्सएप संदेश हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है। खासकर, हवाई जहाज में बम होने की अफवाह फैलाना बहुत गंभीर हो सकता है। इस तरह की गलत सूचना फैलने से न केवल उड़ानें रद्द हो जाती हैं, बल्कि हजारों लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।
विमान में बम होने की अफवाह से देश की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ता है और लोगों में दहशत का माहौल बन जाता है। हम अक्सर बिना सोचे-समझे मैसेज भेज देते हैं, जिसके कई बार गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। सोशल नेटवर्क पर अफवाह फैलाना गैरकानूनी है। विमान में बम की अफवाह और भी गंभीर हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 25 April: शनिवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक को अपार सफलता; जानें अपना भविष्यफल
Char Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Broom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Shivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
अफवाह फैलाना अपराध है
सोशल मीडिया पर फैला रहे फेक मैसेज
हवाई जहाज में बम होने की अफवाह फैलाना अपराध है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। लोग अक्सर जाने-अनजाने में फर्जी खबरें फैलाते हैं। अगर आप व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें या अफवाहें फैलने से बचना चाहते हैं तो आपको इन तरीकों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। अगर आपको फर्जी खबर मिलती है तो उसे फॉरवर्ड न करें। इसके बजाय, आप उस व्यक्ति को समझा सकते हैं कि संदेश झूठा है। सोशल मीडिया पर हमेशा सतर्क रहें और फर्जी खबरों या गलत सूचनाओं के झांसे में न आएं।
किसी भी खबर को फॉरवर्ड करने से पहले उसकी असलियत जांच लें। किसी भी खबर को फॉरवर्ड करने से पहले यह जरूर जांच लें कि वह सही है या नहीं।आप कई भरोसेमंद तरीकों खबरों को वेरिफाई कर सकते हैं।
ये भी पढे: जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी शुरू, किस साल राज्य में डाले जा सकते हैं वोट?
किसी भी भेजने से पहले संदेश की प्रामाणिकता जांच लें। संदेशों को कई विश्वसनीय तरीकों से जांचा जा सकता है। बता दें कि अनजान या गैर-भरोसेमंद सोर्स से आने वाली खबरों पर तुरंत विश्वास न करें। सोशल मीडिया पर हमेशा ऑथेंटिक सोर्स पर ही भरोसा करें।
