Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेरी लाइफ में दो खास लोग- एक भारतीय और दूसरा पाकिस्तानी… जेडी वेंस का बयान हो रहा वायरल- VIDEO

US Iran Peace Talks Switzerland: ईरान-अमेरिका बैठक के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत-पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया है। वेंस ने आसिम मुनीर को महान सैन्य अधिकारी बताया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 21, 2026 | 10:58 PM

स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में बैठक के दौरान जेडी वेंस, आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

JD Vance Indian Wife Pakistan Statement: स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में रविवार को ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच संघर्ष विराम को लेकर बैठक की जा रही है। ईरानी अधिकारियों से बातचीत के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मजाक-मजाक में कुछ कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी।

वेंस ने कहा है कि मेरी जिंदगी में दो बहुत-बहुत खास लोग हैं। एक भारतीय और एक पाकिस्तानी। भारतीय मेरी पत्नी हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर हैं। साथ ही उन्होंने ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता के लिए पाकिस्तानी नेतृत्व की तारीफ भी की है।

शहबाज शरीफ को बताया करीबी दोस्त

जेडी वेंस ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति के करीबी दोस्त हैं, मेरे भी करीबी दोस्त हैं। उनकी लीडरशिप और बहुत सावधानी से की गई कुशल बातचीत की वजह से ही हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। साथ ही, पाकिस्तान में उनके फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का भी जिक्र करना चाहूंगा।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप की एक पोस्ट से दुनिया भर में मची खलबली, क्या शुरू होने से पहले ही टूट जाएगी अमेरिका-ईरान की महा-डील?

Iran US Deal: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच लेबनान पर इजरायली हमला, 7 की मौत

सड़कों पर सन्नाटा, शराब पर पाबंदी… G-7 खत्म होते ही फ्रांस में मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाने पड़े ये कदम?

60 दिन, 6 अरब डॉलर और दुनिया की निगाहें; जानें अमेरिका-ईरान के बीच होने वाले इस समझौते की पूरी इनसाइड स्टोरी

VIDEO | During the quadrilateral meeting with Pakistan, Qatar, and Iran in Bürgenstock, Switzerland, US Vice President JD Vance (@JDVance) says: “First of all, I have some notes of appreciation. First of all, I want to thank the president of the United States who sends his best… pic.twitter.com/hadZniAT8x — Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026

पाकिस्तान दौरे की चर्चा करते हुए वेंस ने बताया कि जब फील्ड मार्शल मुनीर ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री के साथ हमारा स्वागत किया था, तब मैंने मजाक में कहा था कि मेरी जिंदगी में दो बहुत-बहुत महत्वपूर्ण लोग हैं – एक भारतीय और एक पाकिस्तानी। भारतीय मेरी पत्नी हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर हैं। और शायद पिछले तीन महीनों में मैंने किसी और के मुकाबले फील्ड मार्शल मुनीर से ज्यादा बात की है।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!

आसिम मुनीर को बताया महान

बातचीत के दौरान जेडी वेंस ने पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की तारीफ करते हुए उन्हें महान करार दिया। वेंस ने बताया कि उनकी समझदारी और नेतृत्व के बिना मैं यहां नहीं होता। वे बेशक एक महान सैन्य नेता हैं। आगे वेंस ने बताया कि मुझे लगता है कि उन्होंने खुद को एक महान राजनयिक के तौर पर भी साबित किया है। और बेशक वे अमेरिका के अद्भुत दोस्त हैं और हमें इस मुकाम तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

Jd vance iran us talks indian wife pakistan asim munir statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 10:58 PM

Topics:  

  • Asim Munir
  • JD Vance
  • Pakistan
  • US Iran Tensions
  • Viral News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.