आनंद विहार स्टेशन पर टिकट क्लर्क पर ठगी का आरोप, महिला के वायरल वीडियो के बाद DRM दिल्ली ने किया सस्पेंड
Ticket Clerk Scam : आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने टिकट क्लर्क पर 200 रुपये हड़पने का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद DRM दिल्ली ने कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Ticket Scam Viral Video : आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सामने आई एक घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में एक महिला टिकट काउंटर के सामने खड़े होकर आरोप लगाती दिखती है कि क्लर्क ने उससे 1000 रुपये लेकर 800 रुपये वापस किए और टिकट भी नहीं दिया।
महिला खुद को बिहार की रहने वाली और एक गरीब मजदूर बताती है। वह कहती है कि उसके साथ कोई पुरुष नहीं था, इसलिए उसे आसान शिकार समझा गया। जैसे ही उसे शक हुआ, उसने तुरंत मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया और पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली।
. @RailMinIndia , इस वीडियो को तब तक शेयर करें जब तक यह कर्मचारी निलंबित नहीं हो जाता 😡 आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ धोखाधड़ी 112 पर कॉल करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं pic.twitter.com/4xo30yveUr — कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳 (@Lawyer_Kalpana) February 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीएम मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी, तस्वीरों में देखिए ऐतिहासिक पल
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
रेलवे क्लर्क ने महिला के साथ किया स्कैम
महिला ने वीडियो में बताया कि उसने 112 नंबर पर पुलिस को भी कॉल किया, लेकिन मौके पर उसे कोई तुरंत मदद नहीं मिली। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मामला उठाया और रेलवे अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की मांग की।
कई लोगों ने लिखा कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और टिकट काउंटर पर पारदर्शिता जरूरी है। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और हजारों लोगों ने इसे शेयर किया।
ये खबर भी पढ़ें : कानपुर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग शौचालय में ताला, वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
बुकिंग क्लर्क को सस्पेंड किया गया
मामले में उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने प्रतिक्रिया दी। DLI Division NR ने X पर जानकारी दी कि बुकिंग क्लर्क की पहचान कर उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं रेल मंत्रालय को भी यूजर्स ने टैग कर कार्रवाई की मांग की थी।
कुछ लोगों ने रेलवे की तत्परता की सराहना की, तो कुछ ने कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं और सख्त निगरानी जरूरी है। फिलहाल यह मामला इस बात का उदाहरण बन गया है कि जब नागरिक अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं, तो सिस्टम को भी जवाब देना पड़ता है।
