-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Anand Mahindra Gave This Special Gift To Idli Amma On Mothers Day Twitter Post Went Viral
मदर्स डे पर आनंद महिंद्रा ने ‘इडली अम्मा’ को दिया ये खास तोहफा, वायरल हुई ट्विटर पोस्ट
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है, कभी वे कुछ फनी पोस्ट करते है तो काफी मोटिवेशनल स्टोरी पोस्ट करते है। इस तरह वे हमेशा अपने ट्वीट्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। जैसे की सब जानते है वे कई बार लोगों की मदद भी कर देते हैं। इस बार वे मदर्स डे पर इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि आनंद महिंद्रा ने ‘इडली अम्मा’ को एक खास तोहफा दिया है। आपको बता दें कि कोयंबटूर की रहने वाली ‘इडली अम्मा’ को मदर्स डे के अवसर पर उन्होंने घर गिफ्ट किया है।
जी हां दरअसल, अपने ट्विटर हैंडल पर मदर्स डे के अवसर पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ”हमारी टीम बधाई की पात्र है, जिसने तय समय पर घर का निर्माण पूरा किया और मदर्स डे पर इसे इडली अम्मा को गिफ्ट किया है। उन्हें और उनके काम को सहारा देने का सौभाग्य मिला। आप सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं।”
सम्बंधित ख़बरें
बता दें कि वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया कि इडली अम्मा को उनकी तरफ से घर गिफ्ट किया गया है। वे हमेशा सामाजिक कार्य में अपनी रुचि दिखते है इसलिए वे लोगों के बीच एक आदर्श है।
Immense gratitude to our team for completing the construction of the house in time to gift it to Idli Amma on #MothersDay She’s the embodiment of a Mother’s virtues: nurturing, caring & selfless. A privilege to be able to support her & her work. Happy Mother’s Day to you all! pic.twitter.com/LgfR2UIfnm — anand mahindra (@anandmahindra) May 8, 2022
अगर आप इडली अम्मा को नहीं जानते होंगे तो जानकारी के लिए आपको बता दें कि असल में तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में रहने वाली एम कमलाथल इडली अम्मा के नाम से मशहूर हैं। बता दें कि कमलाथल प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों को महज एक रुपये में इडली की बिक्री करती हैं और ऐसा वह लगभग पिछले 3 साल से कर रही हैं। गौरतलब हो कि दो साल पहले भी आनंद महिंद्रा ने ‘इडली अम्मा’ को लकड़ी के चूल्हे की जगह गैस स्टोव दिया था। इसके बाद अब उन्हें घर भी दिया गया है। फिलहाल आनंद महिंद्रा के इस काम की हर जगह लोग सराहना कर रहे है।
Anand mahindra gave this special gift to idli amma on mothers day twitter post went viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
Jul 26, 2026 | 06:02 PMधमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 06:02 PMमेट्रो से मोनोरेल… महालक्ष्मी में बनेगा मुंबई का पहला ट्रैवलर स्काईवॉक, 700 मीटर का सफर होगा आसान
Jul 26, 2026 | 06:00 PMCashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
Jul 26, 2026 | 05:59 PM15-20 दिन पहले फैसला होता तो नहीं बिगड़ते हालात… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले छगन भुजबल
Jul 26, 2026 | 05:47 PMभोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
Jul 26, 2026 | 05:46 PMGondia News: गोंदिया में स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश, शिक्षा विभाग चला रहा विशेष सर्वे अभियान
Jul 26, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














