हैरतअंगेज: 10 फीट के अजगर के साथ खेल रहा बच्चा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(photo-Instagram)
नई दिल्ली: रोजाना सोशल मीडिया (Social Media) पर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते है, इनमे से कई सारे वीडियो बेहद मनोरंजनात्मक होते है, तो कई सारे वीडियो बेहद खौफनाक होते है, ऐसी ही एक खबर आज हम आपके लिए लेकर आये है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। आइए जानते है क्या है पूरी खबर…
दरअसल एक 2 साल का बच्चा किसी आम चिज से नहीं बल्कि 10 फिट के विशालकाय अजगर के साथ खेल रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान है। दरअसल ये दो साल का बच्चा अजगर का फन पकड़े हुए खेल रहा हुए खेल रहा है।
आपको बता दें कि ये हैरतअंगेज वीडियो इंडोनेशिया का बताया जा रहा है। इस 30 सेकंड के वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जायेंगे और हैरानी वाली बात यह है कि ये अजगर उस बच्चे को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। वही आप वीडियो में देख सकते है कि बच्चा एकदम निडर होकर बेखौफ खेल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
चीन में ट्रेलर से टकराई वैन, एक्सप्रेसवे पर उठी आग की लपटें; जिंदा जले 13 लोग, सामने आया खौफनाक- VIDEO
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
पीएम मोदी की अपील से प्रेरित होकर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाती दिखी अमृता फडणवीस, देखें उनका डैशिंग अंदाज
वीडियो क्लिप में अजगर बच्चे को हल्के से जकड़े हुए भी दिखता है, लेकिन बच्चा उसके चंगुल से आराम से निकल जाता है और जाकर उसका फन पकड़ लेता है। इस मंजर को देख हर किसी की धड़कने तेज हो रही है।
आपको बता दें कि इस खौफनाक वीडियो को nature27_12 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, बता दें कि वीडियो अपलोड होने के कुछ ही घंटों में इसे कई हजार बार देखा जा चुका है। लोग लगातार इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं, यूजर्स वीडियो को शूट करने वाले को जमकर कोस रहे हैं। वही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत देखा जा रहा है।
