आगरा पानी विवाद में जेठ ने की महिला की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Water Dispute In Agra: आगरा से एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक महिला को एक दरिंदा डंडे से पिटाई कर रहा है। दरिंदा महिला का जेठ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
agra viral video
आगरा वायरल वीडियोसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पानी को लेकर विवाद में दरिंदे ने महिला को बेरहमी से पीटा

  • मथुरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में छोटे भाई की पत्नी की पिटाई

  • पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को किया गिरप्तार

Woman Brutally Beaten In Agra Amid A Dispute Over Water: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना पिनाहट से एक बेहद ही निंदनीय घटना सामने आई है। एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक दरिंदा अपने भाई की पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पिटाई का कारण पानी का विवाद बताया जा रहा है।

पीड़ित महिला का जेठ घर में घुसकर उस पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। आरोप है कि इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने महिला को मारते हुए घर से बाहर लाया और चबूतरे से नीचे फेंक दिया। दरिंदा महिला को डंडे से पीटते हुए सड़क पर लाया और घर के बाहर भी महिला के साथ मारपीट करता रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद एक पड़ोसी ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया।

पानी बना विवाद का जड़

मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद की शुरूआत पानी से हुई। महिला और उसके जेठ के बीच पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि जेठ ने अपना आपा खो दिया और महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान आरोपी ने डंडे से महिला पर कई वार किए। अचानक हुए हमले से महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करता रहा।

agra viral video
Jhansi: मां की तस्वीर दिखाकर बोला- ‘मैं इन्हीं के पास जा रहा हूं’, फिर 19 वर्षीय छात्र ने दी जान

वीडियो हुई वायरल

इस पूरे वारदात की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कैसे महिला के साथ दरिंदा मारपीट कर रहा है। महिला को घर से बाहर निकाल कर मारपीट करता है। महिला खुद का बचाव करने का प्रयास करती है तो महिला को चबूतरे से धक्का दे देता है।

agra viral video
राघोपुर नाव हादसा: बच्चों के तेरहवीं में पहुंचे प्रशांत किशोर, नेताओं के बीच चले लात घूंसे; VIDEO वायरल

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई। पुलिस शिकायत मिलने के बाद तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगरा पुलिस ने X पर पूरे घटना की जानकारी दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com