आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 सिम बॉक्स और 221 सिम कार्ड बरामद- VIDEO

Agra Police Action: उत्तप प्रदेश के आगरा में पुलिस और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 सिम बॉक्स और 221 सिम कार्ड बरामद, दो गिरफ्तार।

Agra Illegal SIM Box Network: आगरा में साइबर फ्रॉड और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस और दूरसंचार विभाग ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पश्चिमी जोन के डीसीपी आदित्य कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वीवी एंटरप्राइज नामक फर्म के जरिए अवैध रूप से सिम बॉक्स का इस्तेमाल किया जा रहा था।

इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर 8 अत्याधुनिक सिम बॉक्स, 221 सिम कार्ड, 96 रेडियो एंटेना, 5 लैपटॉप, एक डेल सर्वर और अन्य नेटवर्क उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी अंतरराष्ट्रीय या बाहरी साइबर ठगों के इशारे पर इन सिम बॉक्स के जरिए अवैध कॉल्स रूट करते थे और लोगों को डिजिटल अरेस्ट या रिकवरी के नाम पर डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूलते थे। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संलिप्त लोगों की तलाश और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com