विक्ट्री परेड के बाद मुंबई की सड़कों पर चप्पलों का सैलाब, सोशल मीडिया पर वायरल
टी 20 विश्व कप जीतने का जश्न पूरे देश में मनाया गया। इस जश्न को और भी ज्यादा भव्य तरीके से मुंबई को लोगों ने मनाया। नरीमन पॉइंट से शुरू हुई विक्ट्री परेड में लाखों लोग पहुंचे। जिन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के लिए सम्मान जताया। हालांकि उस जगह पर अगले दिन कचरा और जूता-चप्पल का ढेर मिला।
- Written By: शानू शर्मा
विक्ट्री परेड के बाद मुंबई की सड़क का हाल (सौजन्यः एक्स)
मुंबई: टी 20 विश्व कप जीत कर वतन लौटी टीम इंडिया के स्वागत में लाखों भारतीय मुंबई में आयोजित विक्ट्री परेड में शामिल हुए। इस दौरान नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक खचाखच भीड़ देखने को मिली। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए इंडियन फैंस घंटो तक सड़क पर खड़े रहें। जिसके एक दिन बाद अब सफाई के दौरान कर्मचारियों ने जूते-चप्पल का सैलाब इक्ट्ठा किया है।
बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को बताया कि विजय परेड के बाद बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि तक सफाई अभियान चलाया गया। भारतीय क्रिकेट टीम की विजय परेड देखने के लिए हजारों प्रशंसक दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर उमड़ पड़े थे।
Viral | A few truck loads of footwear was collected by cleaning staff from Marine Drive in Mumbai, a day after unprecedented huge crowds gathered here to greet the ICC T-20 cup winner Team India. pic.twitter.com/Dn2VSKRHY4 — MUMBAI NEWS (@Mumbaikhabar9) July 5, 2024
सम्बंधित ख़बरें
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट
ऋषभ पंत के सपोर्ट में उतरा पूर्व दिग्गज, कहा- वो उप-कप्तान बने रहने के हकदार थे
पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारत से आगे निकली बांग्लादेश
यह परेड शाम करीब साढ़े सात बजे नरीमन पॉइंट से शुरू हुई और वानखेड़े स्टेडियम तक गई। वैसे तो इन दोनों जगहों के बीच की दूरी तय करने में आमतौर पर पांच मिनट लगते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में भीड़ होने की वजह से परेड को वानखेड़े स्टेडियम पहुंचने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लगा।
दो ट्रक कचरा
भीड़ ने अपने पीछे कूड़े के ढेर भी छोड़े और जूते-चप्पल व पानी की बोतलें सड़क पर बिखरी हुई देखी गईं। बीएमसी ने एक बयान में कहा कि सड़कों से कूड़े के ढेर को हटाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। बताया गया कि कुल कचरे में से जूते और चप्पलों को पांच जीप में एकत्र किया गया तथा अन्य कचरा उठाने के लिए दो ट्रक का भी इस्तेमाल किया गया।
बयान में कहा गया कि सफाई अभियान बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे शुरू होकर शुक्रवार सुबह आठ बजे समाप्त हुआ। इसमें बीएमसी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के 100 कर्मचारियों और कुछ गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
ओपन बस में टॉप पर टीम
बता दें कि विक्ट्री परेड के दौरान रोहित शर्मा की नेतृत्व वाली टीम बस के टॉप पर खड़ी थी। सभी खिलाड़ी अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार रहे थे। हर खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान थी। साथ ही उन्हे देख कर ऐसा लग रहा था जैसा वो खुद इस भीड़ की उम्मीद में नही थें। अपने फैंस को और भी ज्यादा अच्छा महसूस करवाने के लिए खिलाड़ी भी अपना पूरा एफर्ट्स दे रहे थें।
(इंपुट के साथ)
