पानी की टंकी में निकले 27 सांप! हरिद्वार का खौफनाक नजारा देख उड़ गए लोगों के होश
Snakes Water Tank Video : हरिद्वार के सराय गांव में एक पानी की टंकी से करीब 27 सांप निकलने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कई सांप एक-दूसरे से लिपटे नजर आ रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Water Tank Snakes Viral Video : उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके के लोगों को दहशत में डाल दिया। बताया जा रहा है कि हरिद्वार के सराय गांव में एक घर की पानी की टंकी के अंदर करीब 27 सांपों ने डेरा जमा रखा था। जब परिवार के लोगों को पानी की सप्लाई में दिक्कत महसूस हुई तो उन्होंने टंकी की जांच करवाई।
जांच के दौरान जो नजारा सामने आया, उसे देखकर घरवालों के साथ-साथ आसपास के लोगों के भी होश उड़ गए। टंकी के भीतर दर्जनों सांप एक-दूसरे से लिपटे हुए दिखाई दिए और पूरी जगह पर उनका कब्जा नजर आया।
उत्तराखंड –
हरिद्वार में एक घर में पानी की टंकी से 27 सांप निकले हैं। जब टोंटियों में पानी की प्रॉब्लम शुरू हुई, तब झांकने पर इसका पता चला। वन विभाग ने सभी सांप रेस्क्यू किए।@journorai pic.twitter.com/o65Z5JVASP — Sachin Gupta (@Sachingupta) June 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
दुबई में टायर पंचर होने पर भारतीय महिला की मदद को रुकी पुलिस, बोली- ऐसी सुरक्षा कहीं और नहीं देखी
दिल्ली से जयपुर की स्लीपर बस में सफर कर विदेशी टूरिस्ट हुआ हैरान, बोला- भारत की बसें यूरोप को भी पीछे छोड़ा
भारतीय परिवार में शादी के बाद इटैलियन महिला को लगे 3 बड़े कल्चर शॉक, बोली- यहां कोई मेहमान भूखा नहीं जाता
पानी की टंकी में निकले 27 सांप का वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई सांप आपस में उलझे हुए और एक-दूसरे के ऊपर रेंगते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सभी सांप एक ही पानी की टंकी में मौजूद थे। जैसे ही यह जानकारी इलाके में फैली, लोगों के बीच डर का माहौल बन गया।
कई लोगों ने अपने घरों की पानी की टंकियों की भी जांच शुरू कर दी। हालांकि वीडियो में दिख रहे सांपों की प्रजाति और उनकी संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल क्लिप ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है।
ये खबर भी पढ़ें : बेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
वीडियो देख हैरान हुए लोग, सावधानी बरतने की दी सलाह
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उन्हें प्राकृतिक आवास वाले सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “अब तो हर कोई अपनी पानी की टंकी चेक करेगा।” वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि इतने सारे सांप एक ही जगह पर कैसे पहुंच गए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे देखकर हैरानी के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं।
