-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Rcb Defeats Mi By 2 Wickets In Thrilling Match Krunal Pandya Brilliant Batting Ipl 2025
RCB के काम आई क्रुणाल पांड्या का संघर्षपूर्ण पारी, रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
MI vs RCB: इस मुकाबले में एक वक्त मुंबई इंडियंस की जीत दिख रही थी, लेकिन क्रुणाल पांड्या की 73 रनों की जुझारू पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट रहते शिकस्त दे दी।

क्रुणाल पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
MI vs RCB IPL 2026 Match Highlight: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन का 54वां मुकाबला खेला गया। रायपुर में खेले गए इस रोमांचक मैच में आरसीबी ने MI को 2 विकेट से हराया। अंतिम गेंद तक पहुंचे इस मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने अपनी टीम के लिए बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 166 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर में इस स्कोर को हासिल कर लिया।
A breathtaking finish that will be remembered for ages 🤩 Incredible scene out there in the middle 🥹 Scorecard ▶️ https://t.co/wYlCB10dhm#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvMI | @RCBTweets pic.twitter.com/VqXzwhUOnH — IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
RCB की जीत के हीरो रहे क्रुणाल पांड्या
मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के नायक हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या रहे। इस बार उन्होंने गेंद से ज्यादा बल्ले से अपना दम दिखाया। मुंबई के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी शुरुआत में ही विराट कोहली, देवदत्त पाडिक्कल और कप्तान रजत पाचीदार जैसे बल्लेबाजों का विकेट खो चुकी थी।
इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के सामने खूब संघर्ष किया, लेकिन अपना विकेट नहीं खोने दिया। उन्होंने टीम को जीत के करीब ले जाकर ही अपना विकेट गंवाया। क्रुणाल पांड्या ने रायपुर की इस मुश्किल पिच पर 46 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।
Krunal 𝘾𝙡𝙪𝙩𝙘𝙝 Pandya at it again! 🔥 🎥 The @RCBTweets all-rounder oozing confidence out in the middle ❤️ Updates ▶️ https://t.co/wYlCB10dhm#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvMI | @krunalpandya24 pic.twitter.com/9jtHtSXGM3 — IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
कॉर्बिन बॉश ने झटके चार विकेट
क्रुणाल पांड्या के अलावा जैकब बैथल ने 27 रन बनाए। बैथल ने पांड्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। इसके अलावा देवदत्त पाडिक्कल 12, जितेश शर्मा 18 और अंत में भुवनेश्वर कुमार ने मैच जीताऊ 7 रन बनाए। मुंबई के लिए कार्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा दीपक चहर ने भी 2 विकेट लिए। वहीं, एम गजनफर और राज बावा को 1-1 विकेट मिला।
मुंबई की बल्लेबाजी
टॉस हारकर आरसीबी के सामने पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ही ओवर में रयान रिकेल्टन को महज 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद रोहित शर्मा 10 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह बिना खाता खोले आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
FIFA World Cup: मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में क्रोएशिया का दमदार प्रदर्शन, पनामा को 1-0 से हराया
Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
28 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही एमआई की पारी को नमन धीर और तिलक वर्मा ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई। नमन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। विल जैक्स सिर्फ 10 रनों का ही योगदान दे सके, जबकि राज बावा 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में धोनी-कोहली की बराबरी
कॉर्बिन बॉश 5 और दीपक चाहर एक रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का बेहतरीन प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले। वहीं, जोश हेजलवुड, रोमारियो शेफर्ड और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
Rcb defeats mi by 2 wickets in thrilling match krunal pandya brilliant batting ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














