PM मोदी ट्रंप के सामने भीगी बिल्ली बने हुए, किसानों संग धोखा; केजरीवाल बोले- साहस दिखाओ

Delhi के पूर्व CM Arvind Kejriwal ने PM Modi से मांग की है कि वह America पर जवाबी टैरिफ लगाएं। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका 50 पर्सेंट टैरिफ लगा रहा है तो हमें 100 पर्सेंट लगा देना चाहिए।

Arvind Kejriwal: अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अब पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ट्रंप एक “कायर और बुजदिल” नेता है, जिसका मुकाबला यूरोप, चीन और कनाडा जैसे देशों ने साहस से किया, लेकिन मोदी सरकार “भीगी बिल्ली” बनी हुई है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमेरिकी दबाव में कपास पर 11% इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी, जिससे भारतीय किसान प्रभावित होंगे और आत्महत्या की कगार पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने मांग की कि भारत को भी अमेरिकी आयात पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com