Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chamoli Glacier Burst Update : उत्तराखंड के चमोली में भयानक एवलांच, दबे 57 मजदूर, एक क्लिक में पढ़ें सभी ख़ास अपडेट्स

Uttarakhand Chamoli Avalanche : : उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा के पास ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फ हटा रहे 57 मजदूर हिमस्खलन के बाद बर्फ के तले दब गए इनमें से 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Feb 28, 2025 | 09:58 PM

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा

Follow Us
Close
Follow Us:

Uttarakhand Badrinath Avalanche Updates : उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सीमांत गांव माणा के पास ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फ हटा रहे बीआरओ के 57 मजदूर आज यानी शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के बाद बर्फ के तले दब गए जिनमें से 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बाबत प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे सीमा सड़क संगठन (BRO) के मजदूरों की सड़क किनारे बनी झोपड़ियां हिमस्खलन की चपेट में आ गईं।

उन्होंने यह भी बताया कि, हिमस्खलन से 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे जिनमें से 16 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि दबे 41 अन्य मजूदरों को निकालने का कार्य जारी है। बता दें कि, बदरीनाथ से करीब तीन किलोमीटर दूर माणा भारत-तिब्बत सीमा पर बसा आखिरी गांव है जो 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

सम्बंधित ख़बरें

नाबालिग मुस्लिम लड़की से बुलवाया ‘जय श्री राम’ फिर किया मदद का वादा, सोशल मीडिया पर उठे सवाल, मचा बवाल

Ranji Trophy में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में

Budget 2026: ‘पहाड़ के विकास को मिलेगी नई उड़ान’, सीएम धामी ने की ‘माउंटेन ट्रेल्स’ और समावेशी बजट की सराहना

अप्रैल से शुरू होगा राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान का निर्माण, आदर्श आचार संहिता के चलते अस्थायी रूप से रुका कार्य

The liveblog has ended.
  • 28 Feb 2025 08:48 PM (IST)

    28 Feb 2025 08:48 PM (IST)

    CM धामी ने की बातचीत

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा में हिमस्खलन की घटना के बाद चल रहे बचाव अभियान की समीक्षा के लिए चमोली डीएम के साथ बातचीत की।

    #WATCH | Dehradun | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami interacts with Chamoli DM to review the ongoing rescue operation after the avalanche incident in Mana of Chamoli district. pic.twitter.com/yUmxU5wXbf

    — ANI (@ANI) February 28, 2025

  • 28 Feb 2025 07:19 PM (IST)

    28 Feb 2025 07:19 PM (IST)

    कल सुबह फिर शुरू होगा रेस्क्यू आपरेशन

    हिमस्खलन में फंसे 57 मजदूरों में से अब 32 मजदूरों को बचा लिया गया है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन कल सुबह फिर शुरू होगा। मामले पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि, "शाम 5:00 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका था। बाकी 25 लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से 6 किमी आगे हिमस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।"

    On the Chamoli avalanche, the Uttarakhand Disaster Management Department says," By 5:00 pm, 32 people had been rescued safely. The process of evacuating the remaining 25 people is in progress. Relief and rescue work is going on on a war footing to rescue people trapped in the… https://t.co/UPqsze75ph

    — ANI (@ANI) February 28, 2025

  • 28 Feb 2025 06:56 PM (IST)

    28 Feb 2025 06:56 PM (IST)

    57 मजदूरों में से 32 का रेस्क्यू

    अब से कुछ देर पहले चमोली हिमस्खलन पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि, ''हिमस्खलन में फंसे 57 मजदूरों में से अब 32 मजदूरों को बचा लिया गया है।'' रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

    #UPDATE | On the Chamoli avalanche, District Magistrate Sandeep Tiwari says, "Out of 57 workers trapped in the avalanche, 32 workers have been rescued."

    (file photo) pic.twitter.com/fvUcCDCk3P

    — ANI (@ANI) February 28, 2025

  • 28 Feb 2025 06:12 PM (IST)

    28 Feb 2025 06:12 PM (IST)

    हर जान बचाने के साफ निर्देश - NDRF

    आज NDRF के डीजी पीयूष आनंद ने यह भी कहा कि, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस अभियान की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने मुझसे और डीजी ITBP दोनों से बात की है। हमारा ध्यान अधिक से अधिक लोगों को बचाने पर है। गृह मंत्री ने हर जान बचाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।"

  • 28 Feb 2025 06:03 PM (IST)

    28 Feb 2025 06:03 PM (IST)

    अब तक बचाए गए 15 मजदूर

    जानकारी दें कि,माना गांव के पास सड़क निर्माण में लगे कम से कम 42 मजदूर बर्फ की मोटी परतों के नीचे फंस गए। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, हिमस्खलन के समय 57 मजदूर मौके पर मौजूद थे, लेकिन इनमें से 15 को बचा लिया गया और उन्हें गंभीर हालत में माना के पास सेना के शिविर में ले जाया गया है।

  • 28 Feb 2025 05:59 PM (IST)

    28 Feb 2025 05:59 PM (IST)

    NDRF कर रहा जीतोड़ कोशिश

    जानकारी दें कि," NDRF ने इसके पहले कहा था कि उसने उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले चमोली में चार टीमें भेजी हैं, जहां फिलहाल 41 BRO मजदूर हिमस्खलन में फंस गए हैं। वहीं NDRF के महानिदेशक (डीजी) पीयूष आनंद ने बताया था कि इन टीमों के अलावा, अन्य चार इकाइयों को स्टैंडबाय पर भी रखा गया है।

  • 28 Feb 2025 05:55 PM (IST)

    28 Feb 2025 05:55 PM (IST)

    रेस्क्यू ऑपरेशन बंद

    फिलहाल भारी बर्फबारी के चलते ITBP ने रेस्क्यू ऑपरेशन अभी बंद कर दिया है। ITBP के जवान माणा गांव में वापस अपने कैंप में लौट चुके है। मामले पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि, जिस स्थान पर हिमस्खलन हुआ है वहां करीब आठ फीट तक बर्फ जम गई है। मौसम सामान्य होने पर फिर से रेस्क्यू भी चलाया जाएगा।

  • 28 Feb 2025 05:26 PM (IST)

    28 Feb 2025 05:26 PM (IST)

    क्या बोले NDRF महानिदेशक पीयूष आनंद

    चमोली हिमस्खलन घटना पर NDRF महानिदेशक पीयूष आनंद ने कहा, "NDRF की 4 टीमें को भेजा गया है। गृह मंत्री खुद इस अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सभी लोगों से बात की है। ITBP और आर्मी बचाव में जुटी है। अभी तक 16 मजदूरों को खोज लिया गया है। अभी हमारा लक्ष्य है कि जल्द से जल्द लोगों को वहां से बचाना है।"

    #WATCH | Delhi | On Chamoli avalanche rescue mission, NDRF DG Piyush Anand says, "16 people have been evacuated. Four teams of NDRF have been mobilised. The Union Home Minister is monitoring this operation closely. He has spoken to both me and DG ITBP. Our focus is on rescuing a… pic.twitter.com/1U22oXv3fF

    — ANI (@ANI) February 28, 2025

Uttrakhand chamoli glacier burst live updates in hindi many trapped chamoli landslide avalanche

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 28, 2025 | 05:22 PM

Topics:  

  • Chamoli Glacier Burst
  • Natural Disaster
  • Uttrakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.