हर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा, मोबाइल पर लगा बैन
Kedarnath Dham News: केदारनाथ धाम के कपाट को आज सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर में CM धामी ने पहली पूजा की, वहीं मंदिर के अंदर मोबाइल और रील पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
- Written By: अक्षय साहू
केदारनाथ धाम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kedarnath Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट आज सुबह 8 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने से पहले पूरे धाम को अत्यंत भव्य तरीके से सजाया गया था। करीब 51 क्विंटल फूलों से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और दिव्य आभा से भर गया।
कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष प्रार्थना भी की। इस दौरान कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अब अगले लगभग छह महीनों तक, यानी 22 अप्रैल से नवंबर तक, केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।
PM मोदी ने ट्वीट कर जताई खुशी
कपाट खुलने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट विधि-विधान से खुलना आस्था, एकता और भारत की सनातन परंपरा का दिव्य उत्सव है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा न केवल धार्मिक यात्रा है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की गहराई और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक भी है। पीएम मोदी ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए बाबा केदार से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
सम्बंधित ख़बरें
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम की बरसी पर पीएम मोदी का प्रण, बोले- आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत
नवभारत निशानेबाज: मोदी ने दिया विपक्ष को शाप, नारी शक्ति नहीं करेगी माफ
मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें! BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, सार्वजनिक माफी और FIR के साथ कर दी ये मांग
जुबान नहीं फिसली…राहुल के इशारे पर कहा आतंकवादी! संबित पात्रा ने खरगे पर किया पलटवार, छिड़ा सियासी घमासान
देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी… pic.twitter.com/BYQItBsZi4 — Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026
कपाट खुलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन श्रद्धालुओं का सहयोग भी उतना ही जरूरी है ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित बनी रहे।
केदारनाथ: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “यह सचमुच एक सुखद अनुभव है… मंदिर समिति ने यहां बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि अब आम लोग भी अपेक्षाकृत कम समय में ‘बाबा’ के आसानी से ‘दर्शन’ कर सकें… अब तक हज़ारों श्रद्धालुओं को ‘बाबा’ की एक… https://t.co/UCH7081OYP pic.twitter.com/TsLRUbC6HG — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
मंदिर प्रशासन ने फोन चलाने पर लगाया प्रतिबंध
इस बीच, केदारनाथ धाम की पवित्रता और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। अब मंदिर परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्रद्धालु मंदिर के अंदर न तो फोटो खींच सकेंगे, न वीडियो बना सकेंगे और न ही रील रिकॉर्ड कर सकेंगे। मंदिर समिति के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण बना रहे और दर्शन व्यवस्था बाधित न हो। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम की बरसी पर पीएम मोदी का प्रण, बोले- आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत
मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्टी ने बताया कि यह कदम श्रद्धालुओं के अनुभव को अधिक शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक बनाने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए और प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
Frequently Asked Questions
-
Que: केदारनाथ धाम के कपाट कब खुले?
Ans: केदारनाथ धाम के कपाट 2026 में 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इस अवसर पर हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।
-
Que: केदारनाथ मंदिर में मोबाइल उपयोग पर क्या नियम हैं?
Ans: मंदिर परिसर में मोबाइल फोन, फोटो और वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है ताकि पवित्रता बनी रहे और दर्शन व्यवस्था सुचारु रहे। नियम तोड़ने पर कार्रवाई हो सकती है।
-
Que: केदारनाथ धाम के कपाट कब तक खुले रहेंगे?
Ans: केदारनाथ धाम के कपाट 2026 में 22 अप्रैल से खुलकर लगभग 6 महीने तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। सामान्य रूप से ये कपाट नवंबर माह में शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं, जब भारी बर्फबारी शुरू हो जाती है और मंदिर क्षेत्र दुर्गम हो जाता है।
