उत्तराखंड और किन्नौर में आफत की बारिश! लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे और NH-5 बंद, यलो अलर्ट जारी
Badrinath Highway Closed: उत्तराखंड और किन्नौर में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड से Badrinath National Highway और NH-5 बंद हो गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों से संभलकर चलने की अपील की है।
- Written By: अनन्या तिवारी
उत्तराखंड हाइवे बंद (सोर्स-IANS)
Landslide Blocks Karnaprayag Highway Traffic: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में किन्नौर के निचार खंड के तहत निगुलसरी में मंगलवार सुबह हल्की बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 अवरुद्ध हो गया है। इस जगह पर पहाड़ों से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। इसी तरह हेलंग में भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और आमसौड में भूस्खलन होने के कारण नारायणबगड़-कर्णप्रयाग मुख्य सड़क मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध हो गया है।
वैकल्पिक मार्ग से करें आवाजाही
प्रशासन ने फिलहाल भूसखलन के बाद निगुलसरी समीप सड़क पर लोगों को सफर न करने का आग्रह किया है। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था की है। लेकिन बारिश के दौरान वेकल्पिक मार्ग में भी पहाड़ों से पत्थरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। निगुलसरी भूस्खलन क्षेत्र के सड़क से मलबा व चट्टानों को हटाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है, लेकिन पहाड़ों से गिर रहे पत्थरों के कारण मार्ग बहाली में बाधा उत्पन्न हो रही है।
जिले में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज खराब हुआ है और निचार खंड में रोजाना सुबह व शाम बारिश हो रही है। लेकिन पूह खंड व कल्पा खंड में हल्की बारिश के अलावा आसमान में केवल बादल छाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Uttarakhand: पागल नाला में टूटा पहाड़, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे ठप; बीच रास्ते फंसे सैकड़ों यात्री
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी
4000 पेड़ों की कटाई… ऋषिकेश में जनता का फूटा गुस्सा, CM धामी ने ‘सात मोड़’ प्रोजेक्ट पर लिया ये बड़ा फैसला
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
रोजाना बारिश से सेब-मटर किसान परेशान
किन्नौर में बरसात के दौरान निगुलसरी व नाथपा झूला के करीब भूस्खलन का खतरा लगातार बना रहता है। सेब व मटर सीजन के दौरान बागवानों व किसानों के लिए यह जगह परेशानी का सबब बन जाती है।
मौसम विज्ञान केंद्र मुताबिक, राज्य के अधिकांश जिलों में गुरुवार को हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। देहरादून, चमोली और बागेश्वर में भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।
इसके अलावा टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के साथ बिजली गिरने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलश का अलर्ट है।
-IANS
