2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी
Uttarakhand Chardham Yatra Resumes: उत्तराखंड में 2 दिनों के स्थगन के बाद गुरुवार सुबह 6 बजे से चारधाम यात्रा फिर शुरू हो गई है। भूस्खलन और भारी बारिश के अलर्ट के कारण यात्रा पर रोक लगाई गई थी।
- Written By: अनन्या तिवारी
सांकेतिक फोटो (सोर्स-IANS)
Chardham Yatra Resumes In Uttarakhand: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा दो दिन स्थगित रहने के बाद गुरुवार को फिर से संचालित की गई। यात्रा प्रशासन के विशेष कार्यधिकारी (SOD) प्रजापति नौटियाल ने यह जानकारी दी।
विशेष कार्यधिकारी प्रजापति नौटियाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि शासन और गढ़वाल आयुक्त के निर्देशानुसार गुरुवार को यात्रा सुबह 6 बजे से सुचारु संचालित कर दी गई है। अगर आगे शासन और सरकार की ओर से कुछ अपडेट आते हैं, तो आपके माध्यम से हम श्रद्धालुओं तक पहुंचाएंगे।
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लगी थी रोक
इससे पहले, चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरूद्ध होने और भारी बारिश का अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत 28 जुलाई और 29 जुलाई के लिए चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
4000 पेड़ों की कटाई… ऋषिकेश में जनता का फूटा गुस्सा, CM धामी ने ‘सात मोड़’ प्रोजेक्ट पर लिया ये बड़ा फैसला
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गौरीकुंड के पास खाई में गिरे युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया
बद्रीनाथ दान घोटाला: जांच का सबसे बड़ा सबूत गायब, 32 दिन की CCTV फुटेज डिलीट, SIT की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
45 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
इस साल लगातार बारिश और भूस्खलन का असर चारधाम यात्रा पर साफ दिखाई दिया है। प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में घटी है। हालांकि, इसके बावजूद अब तक 45 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 25 जुलाई तक उत्तराखंड के चारधामों में कुल 45,23,412 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। यात्रा शुरू होने के बाद से सबसे अधिक 15,53,525 श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचे हैं। इसके बाद 14,14,590 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, 7,09,418 ने गंगोत्री और 6,49,957 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री के दर्शन किए हैं।
क्या है चारधाम यात्रा का धार्मिक महत्व
चारधाम यात्रा हिमालय की ऊंचाई पर स्थित चार पवित्र स्थलों (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) की यात्रा है। ऐसा माना जाता है कि चार धाम यात्रा को दक्षिणावर्त दिशा में पूरा करना चाहिए। इसलिए यात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है और गंगोत्री की ओर बढ़ती है, जो केदारनाथ तक जाती है और अंत में बद्रीनाथ पर समाप्त होती है।
यह भी पढ़ें वायनाड आपदा को 2 साल पूरे, पीड़ितों ने मोमबत्तियां जलाकर अपनों को किया याद; प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
हर साल छह महीने के लिए बंद रहते हैं मंदिर
ऊंचाई पर स्थित मंदिर हर साल लगभग छह महीने के लिए बंद रहते हैं, गर्मियों में (अप्रैल या मई) खुलते हैं और सर्दियों की शुरुआत (अक्टूबर या नवंबर) के साथ बंद हो जाते हैं।
–IANS ऐजेंसी इनपुट
