Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चमोली एवलांच में अब तक 32 लोगों को निकला गया, CM धामी आज खुद पहुंचेंगे ग्राउंड जीरो, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

उत्तराखंड के बदरीनाथ के पास माणा गांव में बीते शुक्रवार सुबह हिमस्खलन होने से वहां फंसे सीमा सड़क संगठन के 57 मजदूरों में से 32 को सुरक्षित निकाल लिया गया है।CM धामी लगातार बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 01, 2025 | 08:04 AM

CM धामी आज खुद पहुंचेंगे ग्राउंड जीरो

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/देहरादून : जहां एक तरफ उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फवारी के बीच चमोली जिले में बदरीनाथ के पास सीमांत माणा गांव में बीते शुक्रवार सुबह हिमस्खलन होने से वहां फंसे सीमा सड़क संगठन के 57 मजदूरों में से 32 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं अब आज यानी शनिवार को एक बार फिर बचाव अभियान शुरु होगा। इस बाबत खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर पूरी स्थिति का जायजा लेने की योजना बनाई गई है।

फिलहाल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार CM आवास से चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। वे वहां मौजूद अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। मामले पर प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को शाम 5 बजे तक बदरीनाथ धाम से छह किलोमीटर आगे हिमस्खलन में फंसे 32 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि शेष बचे 25 अन्य को निकालने की कार्रवाई चल रही है।

Chamoli avalanche | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami is continuously reviewing the ongoing rescue operations, from the CM residence. He is in continuous touch with the officials present there. (File photo) pic.twitter.com/qeyzyF9XvI — ANI (@ANI) March 1, 2025

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में नफरती भाषण पर आज सुनवाई, हिमंत सरमा, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर धामी पर हेट स्पीच के आरोप

VB-G RAM G के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार…तो धक्का-मुक्की पर आमादा हुई धामी की पुलिस, देवभूमि में मचा बवाल

Budget 2026: ‘पहाड़ के विकास को मिलेगी नई उड़ान’, सीएम धामी ने की ‘माउंटेन ट्रेल्स’ और समावेशी बजट की सराहना

उत्तराखंड में बड़ा बदलाव, राज्यपाल की मुहर के साथ लागू हुआ UCC का नया प्रावधान; जानें क्या खास?

बता दें कि, माणा और बदरीनाथ के बीच में स्थित बीआरओ के मजदूरों के कैंप पर बीते शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे हिमस्खलन हुआ था जिससे मजदूर बर्फ में दब गए थे । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा बचाव और राहत कार्य शुरू किया ।

हालांकि खराब मौसम और लगातार बर्फवारी के कारण मौके पर बचाव एवं राहत कार्य चलाने में मुश्किलें आ रही हैं । लेकिन राहत की बात यह रही कि, घटना में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । बदरीनाथ से करीब तीन किलोमीटर दूर माणा भारत तिब्बत सीमा पर बसा आखिरी गांव है जो 3200 मीटर की उंचाई पर स्थित है । हादसा स्थल हिमस्खलन की दृष्टि से शीतकाल में खतरनाक माना जाता रहा है इसलिए पूर्व में इस कैंप से लोगों को हटाकर बदरीनाथ में रखा जाता था।

उत्तराखंड की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इस बाबत बीते शुक्रवार को माणा के गांव प्रधान पिताम्बर सिंह ने बताया था कि इस बार बर्फ नही गिरने से कैंप बंद नहीं किया गया था और आज मजदूर हादसे की चपेट में आ गए। बद्रीनाथधाम, नर और नारायण पर्वत की तलहटी पर बसा है जिसके बीचोंबीच अलकनंदा नदी प्रवाहित होती है। हादसा नर पर्वत से आए हिमस्खलन के कारण हुआ है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

So far 32 people have been rescued in chamoli avalanche cm dhami will reach ground zero himself today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2025 | 08:03 AM

Topics:  

  • Chamoli Glacier Burst
  • Natural Disaster
  • Pushkar Singh Dhami

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.