Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा… उफनती अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, एक शव बरामद, कई लापता- VIDEO

Rishikesh-Joshimath Truck Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश से जोशीमठ की ओर जा रहा ट्रक नियंत्रण खाई में गिर गया और अलकनंदा में समा गया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 12, 2026 | 02:25 PM

अलकनंदा में गिरा ट्रक (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

Joshimath Alaknanda River Truck Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश से जोशीमठ की ओर जा रहा ट्रक नियंत्रण खाई में गिर गई। ऋषिकेश से जोशीमठ की ओर जा रहा एक ट्रक नियंत्रण खो बैठा और हेलंग के पास एक गहरी खाई में गिर गया। उफनती अलकनंदा नदी में सभी सवार लापता बताए जा रहे है।

हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में सवार सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि ट्रक में सवार लोगों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं हुई है। SDRF की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। बचाव दल ने एक शव बरामद कर लिया है। नदी की तेज धारा के बीच मलबे को साफ करने के प्रयास जारी हैं।

जोशीमठ के पास हेलंग में उफनतीं अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक। एक शव बरामद, बाक़ी की तलाश जारी। कई के लापता होने की आशंका। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ट्रक में कितने लोग थे, SDRF की टीम मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।@chamolipolice @uttarakhandcops @uksdrf pic.twitter.com/KWNHSO3wRU — Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) June 12, 2026

सम्बंधित ख़बरें

अर्जुन से द्रोणाचार्य अवॉर्ड तक, पिता से मिली विरासत को जसपाल राणा ने पहुंचाया बुलंदियों पर; जानें रिकॉर्ड्स

चंद्रपुर में बड़ा हादसा! गिट्टी से भरा हाइवा नाले में गिरा, चालक और क्लीनर की मौके पर मौत

बिहार के बेगुसराय में बड़ा हादसा! एक साथ 3 दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत, पुलिस महकमे में पसरा मातम

Kedarnath Trek Accident: केदारनाथ यात्रा के दौरान शॉर्टकट लेने से 2 युवा खाई में गिरे, 1 की मौत 1 घायल

यह भी पढ़ें – अर्जुन से द्रोणाचार्य अवॉर्ड तक, पिता से मिली विरासत को जसपाल राणा ने पहुंचाया बुलंदियों पर; जानें रिकॉर्ड्स

मसूरी में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

इससे पहले उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार के लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आईटीबीपी, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और चिकित्सा विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

यह हादसा सुबह करीब 9 बजे झड़ीपानी-कोलूखेत शॉर्टकट मार्ग पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम (112) को सुबह 9:16 बजे सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।

उत्तरकाशी से आ रहा था परिवार

हादसे से ठीक पहले कार सड़क किनारे एक दुकान पर रुकी थी। कार में सवार लोगों ने दुकानदार को बताया था कि वे उत्तरकाशी से आ रहे हैं। कुछ सामान खरीदने के बाद जैसे ही सभी लोग वापस कार में बैठे, तो कार अचानक तेज गति से ढलान की ओर लुढ़कने लगी। कार चालक का भी वाहन से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद कार सड़क से बाहर निकलकर खाली जमीन पार करते हुए करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस ने मृतकों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सत्यप्रकाश, 19 वर्षीय मनीत, गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी 48 वर्षीय सविता (धर्मवीर की पत्नी) और दिल्ली के करोल बाग निवासी 46 वर्षीय संगीता के रूप में की है।

Rishikesh joshimath highway accident truck collapsed alaknanda river rescue operation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 01:30 PM

Topics:  

  • Road Accident
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News
  • Uttarakhand Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.