- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Uttarkashi Tragedy Remembering Himalayan Disaster That Killed 5000
जब ‘पहाड़ी प्रलय’ खा गई थी 5000 जिंदगियां! उत्तरकाशी की त्रासदी ने ताजा किया तबाही का मंजर
Dharali Cloud Burst: उत्तरकाशी में हुई जल त्रासदी ने एक बार फिर केदारनाथ त्रासदी की याद दिला दी है। वर्ष 2013 में उत्तराखंड के चमोली ज़िले के केदारनाथ में बादल फटने से ख़तरनाक बाढ़ और भूस्खलन आया था।
- Written By: अभिषेक सिंह

केदारनाथ में आई प्रलय के बाद का मंजर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Uttarkashi Cloud Burst: उत्तराखंड का उत्तरकाशी मंगलवार को एक भयावह हादसे का गवाह बना। यहां मंगलवार को गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली बाजार के पास बादल फटने से एक नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी मलबे के साथ पहाड़ों से बहकर निचले इलाकों में इतनी तेजी से आया पूरा कस्बा तबाह कर गया।
घटना की जानकारी देते हुए उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने बताया है कि हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 50 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। इस डरावने हादसे में भारी आर्थिक नुकसान भी हुआ है। इस घटना ने 12 साल पहले हुई केदारनाथ त्रासदी के ज़ख्मों को एक बार फिर ताज़ा कर दिया है।
ताजा हो गईं 12 साल पुरानी यादें
उत्तरकाशी में हुई जल त्रासदी ने एक बार फिर केदारनाथ त्रासदी की याद दिला दी है। वर्ष 2013 में उत्तराखंड के चमोली ज़िले के केदारनाथ में बादल फटने से ख़तरनाक बाढ़ और भूस्खलन आया था। इसमें हज़ारों लोगों की जान चली गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
Delhi To Tungnath Trip: ट्रैफिक से बचकर ऐसे करें स्मार्ट ट्रिप प्लान, चंद्रशिला ट्रेक बना देगा सफर यादगार
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
2013 में चमोली में क्या हुआ था?
16 और 17 जून 2013 को यहां बादल फटने और भारी बारिश के कारण चोराबाड़ी झील से पानी आया, जिससे मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई। इस भीषण त्रासदी में केदारनाथ मंदिर के आसपास का इलाका तबाह हो गया था।
2013 में आई तबाही के बाद की तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
काल के गाल में समा गए 5000 लोग!
इस हृदयविदारक घटना में केदारनाथ मंदिर को छोड़कर धाम का तकरीबन 80 प्रतिशत हिस्सा तबाह हो गया। कई गांव के गांव और कस्बे के कस्बे पूरी तरह से मिट गए। मीडिया रिपोर्ट्स में इस प्रलय में 5000 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की ख़बर है।
यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी हादसे का भयानक VIDEO आया सामने, देखते ही देखते मलबे में दब गए लोग, देखें डराने वाला मंजर
वहीं, सिर्फ़ आधिकारिक आंकड़ों की बात करें, तो इस भीषण आपदा में लगभग 4400 लोग मारे गए थे। जबकि अलग-अलग जगहों पर 991 स्थानीय लोग मारे गए थे। इसके अलावा, तलाशी अभियान में 55 कंकाल मिले, जबकि 11 हज़ार से ज़्यादा जानवर भी इस आपदा में मारे गए थे। 30 हज़ार से ज़्यादा को बचा लिया गया था।
काला अध्याय बन गई केदारनाथ त्रासदी
बाढ़ और भूस्खलन में हज़ारों लोग बह गए और कई शव बरामद नहीं हो सके। इस आपदा के बाद केदारनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया और आसपास के इलाके का भी जीर्णोद्धार किया गया। हालांकि, 2013 की यह त्रासदी केदारनाथ के इतिहास का एक काला अध्याय बन गई।
CM धामी और पीएम मोदी ने लिया संज्ञान
उत्तरकाशी में प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिसमें सेना भी युद्धस्तर पर काम कर रही है। राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी घटना पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। वहीं, पीएम मोदी ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी से बातचीत की है।
Uttarkashi tragedy remembering himalayan disaster that killed 5000
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMगड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
May 18, 2026 | 09:48 AMभाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
May 18, 2026 | 09:46 AMमहाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 18, 2026 | 09:40 AMहार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
May 18, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














