‘बिहार में 20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां…’ कैबिनेट मंत्री के पति का बेहूदा बयान, देखें VIDEO
Rekha Arya Husband Viral Video: सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति, गिरधारी लाल साहू का विवादित बयान सामने आने से प्रदेश की राजनीति में हलचल मची है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य
Girdhari Lal Sahu Controversial Statement: सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक विवादित बयान सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साहू बिहार को लेकर महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
वायरल वीडियो में गिरधारी लाल साहू यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि, “बिहार में 20–25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं, कुंवारों के लिए बिहार से लड़कियां लेकर आएंगे।” यह बयान अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में स्याहीदेवी मंडल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था, जहां 23 दिसंबर को साहू ने शिरकत की थी।
देखें वीडियो
इस टिप्पणी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग वीडियो को साझा करते हुए साहू की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं और इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ करार दे रहे हैं। महिलाओं को इस तरह वस्तु की तरह देखने वाली मानसिकता को लेकर लोग कड़ी निंदा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सड़क पर फेंका प्लास्टिक, फिर शख्स ने सिखाया ऐसा सबक कि इंटरनेट कर रहा तारीफ; मसूरी रोड का वीडियो वायरल
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल
रेलवे क्रॉसिंग पर जल्दबाजी बनी खतरा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार ट्रेन का वीडियो वायरल
सुनकर सिर पीट लोगे, मंत्री पति कह रहे है बिहार में महिलाएँ पैसों में मिलती है !!
उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने माइक हाथ में आते ही मंच से बिहार की महिलाओं की क़ीमत तय कर दी। सुनिए क्या कहा,,
“शादी के लिए बिहार से 20-25 हज़ार में महिला मिल जाती… pic.twitter.com/Hx40HofPXq — Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) January 1, 2026
राजनीतिक गलियारों में तूल पकड़ी बहस
यह मामला अब राजनीति में भी तूल पकड़ चुका है। विपक्षी दलों ने इस बयान को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। सभी की नजरें अब इस बात पर हैं कि गिरधारी लाल साहू और सरकार की ओर से इस विवादित बयान पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
यह भी पढ़ें- भगवान राम से हुई राहुल गांधी की तुलना..तो बमक गए लालू के लाल, एक बयान ने खड़ा कर दिया सबसे बड़ा बवाल
कांग्रेस ने की कड़ी निंदा
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “इस तरह की टिप्पणी भाजपा सरकार के ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ जैसे नारों की सच्चाई उजागर करती है।” उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस तरह वस्तु की तरह देखने वाली सोच किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। इस बयान ने प्रदेश की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है, और अब देखना होगा कि इस पर सरकार और अन्य नेताओं की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
