- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Red Alert Of Heavy Rain In Uttarakhand Schools Remain Closed
उत्तराखंड में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते बंद रहे स्कूल, CM ने लिया हालातों का जायजा
- Written By: रीना पंवार
उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। इस संबंध में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था जिसके मद्देनजर राज्यभर में पहली से 12 वीं कक्षा तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया।

(फोटो सोर्स एएनआई)
देहरादून : मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। इस संबंध में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था जिसके मद्देनजर राज्य भर में शुक्रवार को स्कूल बंद रखे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही बारिश की जानकारी ली तथा अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इस बीच गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की सूचना भी है। वहीं, निचले इलाकों में लगातार बारिश से मौसम में ठंडक भी महसूस हो रही है। राजधानी देहरादून में भी पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर लगातार बारिश जारी है, जिससे यहां मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत भी मिल रही है।
बारिश के कारण बंद रखे गए स्कूल
मौसम विभाग ने गुरूवार और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिसके मद्देनजर राज्यभर में पहली से 12 वीं कक्षा तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग व रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ के बीच भूस्खलन के कारण दो स्थानों पर सड़क बंद हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एनएचआईडीसीएल की ओर से राजमार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन बारिश के कारण इसमें दिक्कत आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बद्रीनाथ में पहाड़ टूटता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, कंचन गंगा में हुआ हिमस्खलन, क्यों खिसका ग्लेशियर?
उत्तराखंड के पहाड़ों पर धधकी आग, टिहरी में भीषण वनाग्नि का तांडव, 14 हेक्टेयर में फैले जंगलों को भारी नुकसान
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर ही टूट गईं पांच सांसें
उत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
फंसे यात्रियों को पहुंचाई जा रही मदद
चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि भूस्खलन से अवरूद्ध मोटर मार्गों के कारण कुछ स्थानों पर वाहनों और उनमें यात्रियों के फंसे होने की सूचना पर राहत और बचाव दलों को वहां भेजा गया है और उनके लिए ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था करवाई गयी है। वहीं मुख्यमंत्री धामी भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की स्थिति का जायजा लेने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे।
CM ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से बारिश के कारण सड़क, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की स्थिति सहित अन्य जानकारियां लीं तथा उन्हें निर्देश दिए कि अतिवृष्टि और भूस्खलन से संबंधित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए। उन्होंने बहुत भारी बारिश के कारण फंसे श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने और भोजन की व्यवस्था करने के जिलाधिकारियों को निर्देश भी दिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Red alert of heavy rain in uttarakhand schools remain closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: मौसम का डबल रोल, दिन में 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, शाम को झमाझम बारिश और ओलों का अलर्ट
May 30, 2026 | 06:05 AMHoroscope 30 May 2026: आज जन्मे बच्चों का भाग्य कैसा होगा? जानें उनका व्यक्तित्व, करियर और पूरा भविष्यफल
May 30, 2026 | 06:02 AMMaharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
May 30, 2026 | 05:55 AMApple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
May 30, 2026 | 05:06 AMपेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
May 30, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














