अन्नदाता के अंदाज में दिखे पुष्कर सिंह धामी, खेत में चलाया हल, सामने आया VIDEO
शनिवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद खेत में हल चलाया और धान की रोपाई में हिस्सा लेकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। सीएम ने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं।
- Written By: अभिषेक सिंह
खेत में पुष्कर सिंह धामी (सोर्स- सोशल मीडिया)
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों की मेहनत और लगन को नमन किया। सीएम धामी ने खुद खेत में हल चलाया और धान की रोपाई में हिस्सा लेकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। सीएम ने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों को याद किया। अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के वाहक भी हैं।
सामने आया बैल हांकने का वीडियो
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि देवता भूमियां, जल देवता इंद्र, छाया देवता मेघ की पूजा भी की गई। धामी के खेत में बैल हांकने और धान रोपाई करने का वीडियो भी सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
Uber बुक की तो ड्राइवर सीट पर मिलीं चमेली! महिला कैब ड्राइवर की कहानी ने जीता लोगों का दिल
बेंगलुरु पार्क में जिम मशीन पर बुजुर्ग महिला ने किया खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोगों ने उठाए सुरक्षा के सवाल
‘जिम नहीं, मजदूरी करो!’ साइकिल चला रहे शख्स की दमदार बॉडी देख लोग रह गए दंग, VIDEO वायरल
‘गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा पाप’— बद्रीनाथ मामले पर सीएम धामी का सख्त संदेश
राज्य के अन्नदाताओं ने सदैव इस पावन भूमि का अपने अथक परिश्रम से श्रृंगार किया है। अपनी जड़ों से लगाव स्वयं के अस्तित्व और व्यक्तित्व का बोध कराता है। pic.twitter.com/6fzKPy9y98 — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 5, 2025
और क्या बोले पुष्कर सिंह धामी?
मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि राज्य के अन्नदाताओं ने सदैव इस पावन भूमि का अपने अथक परिश्रम से श्रृंगार किया है। अपनी जड़ों से लगाव स्वयं के अस्तित्व और व्यक्तित्व का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि किसान न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के वाहक भी हैं।
खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया। अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं। pic.twitter.com/2ctv5O6v3p — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 5, 2025
हाईवे ध्वस्त-यात्री फंसे, केदारनाथ यात्रा पर कुदरत का ब्रेक, देखें Rescue वीडियो
आपको बता दें कि सीएम धामी ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के चार साल पूरे होने के अवसर पर बीते कल यानी शुक्रवार 4 जुलाई को गंगा तट पर हर की पौड़ी पर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
