Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दर्शनों के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, मंदिर समिति को दान किए 5 करोड़

उद्योगपति अंबानी ने आज बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों धाम के लिए कुल पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि का चेक भी मंदिर समिति को दान दिया।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 20, 2024 | 05:05 PM

दर्शनों के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी

Follow Us
Close
Follow Us:

गोपेश्वर : रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने‌ रविवार को उत्तराखंड पहुंचकर भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए। दोनों मंदिरों में पूजा करने के दौरान उन्होंने यहां कुल पांच करोड़ दो लाख रुपये की भेंट भी अर्पित की। जानकारी के अनुसार उद्योगपति अंबानी दर्शन करने के लिए पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान यहां श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनकी अगवानी की।

वे आज सुबह लगभग 9 बजे मंदिर पहुंचे थे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और पूजा में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने इसी मंदिर परिसर में ही स्थित लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। पूजा सम्पन्न होने के बाद समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

भगवान शिव का किया रूद्राभिषेक

इसके बाद अंबानी केदारनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए जहां पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत किया। भगवान केदारनाथ के मंदिर पहुंचकर उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक भी किया। पूजा के बाज मंदिर के पूजारियों ने उन्हें प्रसाद भेंट किया।

मंदिर समिति को दान की बड़ी धनराशि

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि उद्योगपति अंबानी हर साल दर्शन के लिए बदरीनाथ तथा केदारनाथ मंदिर आते हैं। उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम के लिए कुल पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि का चेक मंदिर समिति को दान दिया। गौड़ ने बताया कि कोरोना काल में जब दोनों मंदिरों ने श्रद्धालुओं का आना लगभग बंद था तब भी अंबानी ने मंदिर समिति को दान नें बड़ी भेंट दी थी। बता दें कि देश के बड़े उद्योगपति अंबानी और उनके परिवार की बदरीनाथ और केदारनाथ में अपार श्रद्धा है। वे अक्सर दोनों धामों में दर्शनों के लिए यहां आते रहते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mukesh ambani reached badrinath kedarnath dham for darshan performed rudrabhishek of lord shiva

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2024 | 05:05 PM

Topics:  

  • Kedarnath
  • Mukesh Ambani

सम्बंधित ख़बरें

1

Year Ender 2025: इन भारतीय दिग्गजों के लिए शानदार रहा यह साल, अंबानी-अडानी की संपत्ति में भारी उछाल

2

दुनिया के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी, भारत से सिर्फ अंबानी, ये रहे सबके नाम

3

अंबानी बेचेंगे अब नूडल्स और केचप, 5 रुपए में Noodles, एक रुपए में मिलेगा Tomato Ketchup

4

GOAT India Tour 2025: मेसी दिल्ली के बाद जाएंगे वनतारा, अंबानी से होगी खास मुलाकात, क्या है कारण?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.