उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा व कुमारी शैलजा (सोर्स-सोशल मीडिया)
देहरादून: चार राज्यों में चुनाव के बीच पांचवे राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है। शनिवार को उत्तरखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा को झटका देते हुए पार्टी ने उनके द्वारा की गई नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। जिसके बाद से राज्य की राजनीति में भूचाल आने के कयास लगाए जा रहे हैं।
दरअसल कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी और हरियाणा की सिरसा सीट से सांसद कुमारी शैलजा ने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई की है जिसका असर संगठन में गहराई तक होने वाला है।
यह भी पढ़ें:- ख़तरे को भांप गया बीजेपी आलाकमान; बृजभूषण को दिए निर्देश, कहा- बजरंग-विनेश के खिलाफ न दें बयान
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी और हरियाणा की सिरसा सीट से सांसद कुमारी शैलजा ने उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन और जिला ब्लॉक संगठन में अस्थायी नियुक्तियां की गई थीं, उन सभी नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रद्द कर दिया है।
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कुछ महासचिव, सचिव, हरिद्वार, पच्छादून अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष समेत जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी, अब कुमारी शैलजा ने उसे रद्द कर दिया है। प्रभारी द्वारा की गई यह कार्रवाई कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आपको बता दें कि पहले प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव करण माहरा के काफी करीबी थे।
यह भी पढ़ें:- बीजेपी नेताओं ने किया पुलिस का अपहरण! अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज, एफआईआर
इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से पटरी नहीं बैठ रही है। अब यह बात अगर सच साबित होती है तो पार्टी को राज्य में अंदरूनी कलह का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी आलाकमान इस पर क्या कुछ रुख अपनाता है।