बीजेपी नेताओं ने किया पुलिस का अपहरण! अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज, एफआईआर

शनिवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को जबरन फॉर्च्यूनर में बैठाते नजर आ रहे हैं। फॉर्च्यूनर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है। इस वीडियो पर सियासत शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसे एक्स पर शेयर करते हुए सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा।
बीजेपी नेताओं ने यूपी पुलिस को अगवा किया, अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो, एफआईआर दर्ज
अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

लखनऊ: बीते कल यानी शनिवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लेकिन इस पर सियासत तब शुरू हुई जब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसे एक्स पर शेयर करते हुए सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को जबरन फॉर्च्यूनर में बैठाते नजर आ रहे हैं। फॉर्च्यूनर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है। मामला मारपीट और अपहरण का लग रहा है तो अचानक लोगों की इसमें दिलचस्पी बढ़ गई। मामले की तह तक जाने की कोशिश शुरू हुई। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।

पूरा मामला विद्युत निगम के विजिलेंस कर्मी की पिटाई कर जबरन गाड़ी में बैठाने का है। इस मामले में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी और मदन चौहान समेत 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामला सामने आने के बाद शनिवार को अलीनगर थाने में केस दर्ज कराया गया। इस मामले में शनिवार रात घंटों पंचायत हुई, लेकिन सुलह नहीं हो सकी। इसे लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट का साझा करते हुए लिखा कि "भाजपा सरकार का ‘पुलिस के प्रति ज़ीरो टालरेंस’ का कारनामा : पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण। अब क्या पुलिसवालों को एफ़आइआर लिखवाने भाजपा के मुख्यालय जाना पड़ेगा। बस यही दिन देखना बाक़ी था।

इस मामले में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी और मदन चौहान समेत कई अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अलीनगर थाने पर भारतीय न्याय संहिता की आठ धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि इस मामले में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com