- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Helicopter Crash Landing Video In Kedarnath Rishikesh Aiims
मरीज को लेने जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ ‘बीमार’, करनी पड़ी क्रैश लैंडिंग, देखें- VIDEO
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। हेलीकॉप्टर पिनेकल एयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था, जिसने मेडिकल इवैक्यूएशन के लिए ऋषिकेश एम्स से उड़ान भरी थी।
- Written By: अभिषेक सिंह

क्रैश लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर (सोर्स- सोशल मीडिया)
देहरादून: केदारनाथ धाम में एक बार फिर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में एक डॉक्टर समेत 3 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर मेडिकल इमरजेंसी के लिए एम्स से आ रहा था।
एम्स ऋषिकेश के हेलीकॉप्टर एंबुलेंस को केदारनाथ में क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे- एक डॉक्टर, एक पायलट और एक मेडिकल स्टाफ। तीनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बाल-बाल बचे डॉक्टर-पायलट
इस क्रैश लैंडिंग में किसी भी तरह की जनहानि नही हुई है लेकिन हेलीकॉपट्र की टेल जरूर टूट गई है। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ छह हजार नहीं, 9 हजार रुपये होगा पीएम किसान सम्मान निधि; बंगाल में किसानों के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान
माली में काटी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत से मचा हड़कंप! देश भर में हाई अलर्ट
पचपदरा रिफाइनरी में आग का ‘खतरनाक’ सच आया सामने! HPCL के खुलासे ने सबको चौंकाया
कभी कान को छूकर निकली गोली, तो कभी फोर्कलिफ्ट से साजिश; जानें ट्रंप पर कब-कब हुए जानलेवा हमले
केदारनाथ में बड़ा हादसा होने से बचा,
दो चिकित्सकों को केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश होते बचा,एयर एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी आने से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, यह एयर एम्बुलेंस AIIMS ऋषिकेश की है pic.twitter.com/kSRjWDMgax — Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी 🇮🇳 (@Dubeyjilive) May 17, 2025
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने मीडिया को बताया कि हेलीकॉप्टर सही तरीके से लैंड हुआ और कोई हताहत नहीं हुआ। हेलीकॉप्टर के क्रैश लैंड करने के पीछे तकनीकी खराबी को वजह बताया जा रहा है।
पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। हेलीकॉप्टर पिनेकल एयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था, जिसने मेडिकल इवैक्यूएशन के लिए ऋषिकेश एम्स से उड़ान भरी थी। लैंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर को क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी।
रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि पायलट की सूझबूझ से यह बड़ा हादसा टल गया। वरना कुछ भी हो सकता था। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान संजीवनी हेलीकॉप्टर एंबुलेंस का पिछला हिस्सा टूट गया।
ऋषिकेश एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर श्रीदेवी नामक मरीज को लेने एम्स ऋषिकेश से केदारनाथ जा रहा था। मरीज को एयर रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जाना था।
हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट, एक डॉक्टर और एक नर्सिंग स्टाफ समेत कुल 3 लोग सवार थे। हेलीपैड से थोड़ी दूरी पर कुछ दिक्कत आने के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी डॉक्टर सुरक्षित हैं।
Helicopter crash landing video in kedarnath rishikesh aiims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव: ‘अब बदलाव चाहिए…’, PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति
Apr 26, 2026 | 08:52 PMKKR vs LSG मैच में भारी बवाल! अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के तरीके पर मचा हंगामा, जमीन पर दे मारा बल्ला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 08:52 PMबंगाल छोड़ देंगी ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव पर सियासत तेज, हरियाणा के मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Apr 26, 2026 | 08:39 PMप्रफुल्ल हिंगे पर बरसे वैभव सूर्यवंशी! लगातार 4 छक्के जड़ने के बाद कहा- ‘मैं सिर्फ बल्ले से देना चाहता था जवाब’
Apr 26, 2026 | 08:37 PMगुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?
Apr 26, 2026 | 08:26 PMदेश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
Apr 26, 2026 | 08:23 PMजगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
Apr 26, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM














