‘भगवा आतंकवाद जैसा शब्द…’, मालेगांव ब्लास्ट मामले पर बोले CM योगी-पुष्कर सिंह
Reaction On Malegaon blast case: मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेकांग्रेस को आड़े हाथ लिया है।
- Written By: पूजा सिंह
सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी
BJP leaders Reaction On Malegaon blast case: मालेगांव ब्लास्ट मामले में 17 साल बाद एनआईए कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा रही है। योगी आदित्यनाथ का कहना है कि ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा मिथ्या शब्द गढ़कर करोड़ों सनातन आस्थावानों, साधु-संतों और राष्ट्रसेवकों की छवि को कलंकित करने का कांग्रेस ने अपराध किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ‘मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपियों का निर्दोष सिद्ध होना ‘सत्यमेव जयते’ की सजीव उद्घोषणा है। यह निर्णय कांग्रेस के भारत विरोधी, न्याय विरोधी और सनातन विरोधी चरित्र को पुनः उजागर करता है, जिसने ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा मिथ्या शब्द गढ़कर करोड़ों सनातन आस्थावानों, साधु-संतों और राष्ट्रसेवकों की छवि को कलंकित करने का अपराध किया है। कांग्रेस को अपने अक्षम्य कुकृत्य को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए देश से माफी मांगनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
बीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
Delhi To Tungnath Trip: ट्रैफिक से बचकर ऐसे करें स्मार्ट ट्रिप प्लान, चंद्रशिला ट्रेक बना देगा सफर यादगार
मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपियों का निर्दोष सिद्ध होना ‘सत्यमेव जयते’ की सजीव उद्घोषणा है। यह निर्णय कांग्रेस के भारत विरोधी, न्याय विरोधी और सनातन विरोधी चरित्र को पुनः उजागर करता है, जिसने ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा मिथ्या शब्द गढ़कर करोड़ों सनातन आस्थावानों, साधु-संतों और… — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 31, 2025
CM पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मालेगांव केस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपियों का निर्दोष साबित होना कांग्रेस के ‘हिंदू आतंकवाद’ के नैरेटिव पर करारा प्रहार है। कांग्रेस ने ‘भगवा आतंकवाद’ जैसे झूठे नैरेटिव से साधु-संतों, सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्तों को बदनाम किया, आज इस निर्णय ने उस पाप का पर्दाफाश किया है। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।”
पढ़ें : मालेगांव का असली गुनहगार आखिर कौन, क्या 17 साल सिर्फ लकीर पीटती रही NIA?
डिप्टी सीएम
वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”मालेगांव ब्लास्ट केस में अदालत का फैसला अभिनंदनीय है। इसके साथ ही कांग्रेस की भगवा आतंकवाद गढ़ने की नापाक कोशिश ध्वस्त हो गई है। तबकी केंद्र में यूपीए सरकार और महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने धतकर्म करते हुए इस ब्लास्ट के जरिए भगवा आतंकवाद की थ्योरी गढ़ते हुए मुख्य गुनाहगारों को पकड़ने के बजाय हिंदुओं को गिरफ़्तार कर उन पर जबरन गुनाह स्वीकार करने का दबाव डाला था। अपनी स्थापना से ही कांग्रेस और गांधी परिवार लगातार हिंदुओं का दुश्मन रहा है। उसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहा है, जिसकी धुरी में ही राष्ट्रवाद है और कांग्रेस को यह चुभता रहा है।’
(एजेंसी इनपुट के साथ)
