Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

21 वर्षीय प्रियंका नेगी सीएम के आदर्श गांव की बनीं प्रधान, धामी ने खुद फोन कर…

CM Pushkar Singh Dhami ने पंचायत चुनाव में प्रधान बनीं 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को फोन कर जीत की बधाई दी। प्रियंका नेगी सरकोट गांव की प्रधान चुनी गई हैं। सरकोट को सीएम धामी ने गोद लिया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Aug 01, 2025 | 03:18 PM

प्रियंका नेगी, सीएम धामी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Uttrakhand News: राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है। ऐसा लोकसभा से लेकर पंचायत स्तर तक देखा जा रहा है। इस बार उत्तराखंड में हुए पंचायत चुनाव में कई युवा चेहरे ऊभर कर सामने आए हैं। उन्हीं युवाओं में से एक हैं, प्रियंका नेगी जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

21 वर्ष की उम्र में प्रियंका नेगी उस गांव की ग्राम प्रधान चुनी गई हैं, जिस गांव  को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। कम उम्र में प्रियंका गांधी ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर सभी को चौका दिया है।

चमोली जिले के गैरसैण विकासखंड के तहत आने वाले ग्राम सारकोट का पंचायत चुनाव कई मायनों में दिलचस्प रहा। पहला तो ये 21 साल युवा प्रियंका नेगी चुनाव जीत कर प्रधान बनीं हैं। वहीं उनकी प्रतिद्वंदी भी एक महिला ही थीं, जिनका प्रियंका देवी है। राजनीति में युवाओं और महिलाओं की भागी और दिचस्पी सकारात्मक संकेत दे रही है।

प्रियंका के पिता रह चुके हैं 10 साल प्रधान

प्रियंका नेगी के प्रधान बनने से ग्रामीणों में खुशी है। एक शिक्षित और युवा प्रधान से गांव को लोगों को काफी उम्मीदे हैं। प्रियंका पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएट हैं। हालांकि उनका बैकग्राउंड राजनीतिक है। उनके पिता राजेंद्र नेगी दो बार प्रधान रह चुके हैं। ऐसे में प्रियंका नेगी हैं। ऐसे में शुरू से उनमें नेतृत्व की क्षमता है। वहीं चुनाव की बात करें तो नेगी तो 421 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर रहीं प्रियंका देवी को 235 वोट मिले। पंचायत चुनाव के लिहाज से यह एक बड़ी जीत मानी जा रही है।

सीएम धामी ने प्रियंका को बताया नारी शक्ति का प्रतीक

मुख्यमंत्री सीएम धामी ने अपने गोद लिए गांव में एक युवा महिला के चुनाव जीतने पर काफी खुश हुए। उन्होंने सरकोट प्रधान को फोन कर बातचीत की और बधाई दी। सीएम धामी ने कहा कि इस पद पर आपका चुनाव जीतना न केवल एक मजबूत लोकतंत्र को दर्शाता है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और युवाओं की नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट, चमोली से 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को ग्राम प्रधान चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका इस पद पर निर्वाचित होना न केवल सशक्त लोकतंत्र को दर्शाता है, बल्कि मातृशक्ति की शक्ति और युवाओं की क्षमता का भी प्रतीक है। निश्चित तौर पर हम साथ मिलकर… pic.twitter.com/wNquIzuxeT — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 1, 2025

ये भी पढ़ें-रोहिंग्या शरणार्थी हैं या घुसपैठिए? सुप्रीम कोर्ट ने तय किए ये चार सवाल

सीएम ने प्रियंका नेगी को दिया गांव के विकास का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने प्रधान प्रियंका को आश्वासन दिया कि हम सब मिलकर सरकोट गांव का सर्वांगीण विाकस और प्रगति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य गांवो का भी आदर्श ग्राम सरकोट की तर्ज पर विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रियंका नेगी से बातचीत का वीडियो शेयर किया है।

Cm dhami talked to priyanka negi who became pradhan at age of 21

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2025 | 03:18 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Pushkar Singh Dhami
  • Uttrakhand

सम्बंधित ख़बरें

1

10 साल की मन्नतें और सिर्फ 6 महीने का साथ… इंदौर के दूषित पानी ने उजाड़ दी एक मां की गोद- VIDEO

2

अफगानिस्तान में कुदरत का कहर; बाढ़-बर्फबारी से कई लोगों की मौत, हजारों घर हुए तबाह

3

जन्मदिन विशेष: गरीबी से वैश्विक पहचान तक, सुपर-30 के आनंद कुमार के संघर्ष और सफलता की अनसुनी कहानी

4

ईरान में गृहयुद्ध जैसे हालात! दाने-दाने को तरसी जनता अब मांग रही ‘आजादी’, क्या गिरने वाली है सरकार?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.