उत्तराखंड के बड़कोट में फटा बादल, 9 मजदूर बहे, देखें तबाही का VIDEO
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मची है। 8 से 9 मजदूर एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे तभी अचानक बादल फटने से मौके पर मौजूद मजदूर पानी के तेज बहाव में बह गए।
- Written By: आकाश मसने
उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फटने से मची तबाही का दृश्य (सोर्स: वीडियो)
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट इलाके में देर रात बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई है। यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। इस समय 8 से 9 मजदूर एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे तभी अचानक बादल फटने से मौके पर मौजूद 8 से 9 मजदूर पानी के तेज बहाव में बह गए।
एसडीआरएफ और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इलाके में भारी बारिश और मलबे के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेस्क्यू टीम मलबे में दबे मजदूरों की तलाश जारी रखे हुए है।
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि रविवार को उत्तरकाशी के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ में बादल फटने की घटना हुई। इससे भारी नुकसान हुआ, जहां एक निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे 8-9 मजदूर लापता हो गए। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके के लिए रवाना हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
#WATCH | Uttarkashi, Uttarakhand | 8-9 workers staying at an under-construction hotel site went missing after the construction site was damaged due to a cloud burst in Silai Band on Barkot-Yamunotri Marg. Yamunotri Marg has also been affected: Uttarkashi DM Prashant Arya Rescue… pic.twitter.com/k6FiyZCdCa — ANI (@ANI) June 29, 2025
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने बताया कि घटना के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-94) पर सिलाई बैंड के पास दो से तीन स्थानों पर मलबा आने से सड़क बंद हो गई है। एनएच विभाग को सूचित कर दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द सड़क साफ कर यातायात बहाल किया जा सके।
इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के कुथनौर गांव में कई ग्रामीणों की खेती योग्य भूमि को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं मिली है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही
बता दें कि पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से तबाही मची है। पहले हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही देखने को मिली थी। अब उत्तराखंड में भारी बारिश ने कहर बरपाया है।
उत्तराखंड के 7 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में 29 जून को देहरादून और नैनीताल समेत 7 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन 7 जिलों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अगले 24 घंटे में पहाड़ और मैदान दोनों जगहों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
