Chardham Yatra 2026: मानसून से पहले सीएम धामी अलर्ट, चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने पर दिया जोर
CharDham Yatra Updates: चारधाम यात्रा के व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सीएम धामी(सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Dhami Statement On Chardham Yatra: ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का आज समीक्षा करने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सीएम ने बताया कि इस साल चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुरुआती दिनों में कुछ दिक्कतें आई थी लेकिन अब सभी व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर लिया गया है।
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से आई थी दिक्कतें
मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरूआती दिनों में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से कुछ दिक्कतें आई थी लेकिन अब व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। आने वाले बरसाती सीजन को लेकर सरकार और प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिले।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
सीएम धामी ने कहा कि ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। सीएम ने कहा कि जो भी श्रद्धालु यात्रा पर आ रहे हैं, प्रशासन लगातार ध्यान दे रहे है कि श्रद्धालुओं को समय पर दर्शन मिलें और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल विजय दिवस: सीएम धामी ने दिखाई रन फॉर कारगिल हीरोज मैराथन को हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
Explainer: एक देश, 4 प्रोटेस्ट… दिल्ली से लेकर ऋषिकेश तक सरकार के खिलाफ क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?
4000 पेड़ों की कटाई… ऋषिकेश में जनता का फूटा गुस्सा, CM धामी ने ‘सात मोड़’ प्रोजेक्ट पर लिया ये बड़ा फैसला
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘मिशन पंजाब’, रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा- इस बार खिलेगा कमल…
नियमित निगरानी जारी
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी बताया कि वह स्वयं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है और सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों के साथ लगातार सम्पर्क में है ताकि यात्रा के दौरान किसी भी चुनौती का तुरंत समाधान किया जा सके।
अर्थव्यवस्था हुई मजबूत
सीएम ने कहा कि इस बार की चारधाम यात्रा पर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए भी काफी लाभदायक साबित हो रही है। होटल व्यवसायियों, टैक्सी संचालकों, होमस्टे संचालकों और स्थानीय व्यापारियों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। यात्रा के कारण प्रदेश में सकारात्मक माहौल बना है और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा,”सरकार और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आने वाले दिनों में भी चारधाम यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक जारी रहेगी और सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलती रहेंगी।”
