कारगिल विजय दिवस: सीएम धामी ने दिखाई रन फॉर कारगिल हीरोज मैराथन को हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के शौर्य स्थल पर 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
- Written By: सृष्टि मौर्य
सीएम धामी ने कारगिल के नायकों को श्रद्धांजलि दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Dhami Pays Tribute To Kargil Heroes: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और पूरी दुनिया के सामने भारतीय सेना के साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देश हमेशा अपने वीर सैनिकों और शहीदों के बलिदान का ऋणी रहेगा।
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami flagged off the ‘Run for Kargil Heroes’ marathon at Shaurya Sthal, Chidbagh, Garhi Cantt, Dehradun, ahead of Kargil Vijay Diwas. After flagging off the marathon, the Chief Minister also joined the participants and took… pic.twitter.com/ubAktKSegi — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2026: बिना एक भी मुकाबला खेले लवलीना बोरगोहैन का पदक पक्का, सेमीफाइनल में सीधे मिली एंट्री
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
CWG 2026: पोलियो से जंग, गरीबी से संघर्ष; भारत के झंडू कुमार ने पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
FIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत
राज्य सरकार का ध्यान सैनिकों के कल्याण पर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को वीरों की भूमि के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के अनेक सैनिकों ने कारगिल युद्ध समेत विभिन्न सैन्य अभियानों में अपने साहस और सर्वोच्च बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है तथा उनके सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी लगन से जुटे हुए है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और देश की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
ये भी पढ़ें- CWG 2026: बिना एक भी मुकाबला खेले लवलीना बोरगोहैन का पदक पक्का, सेमीफाइनल में सीधे मिली एंट्री
युवाओं को किया प्रेरित
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने देश की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही, युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया।
