Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट! SIT आज अध्यक्ष के करीबी प्रमोद नौटियाल को कोर्ट में करेगी पेश

Badrinath Temple Donation Case: बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी ने बद्रीनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष से जुड़े उनके करीबी को हिरासत में लिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 13, 2026 | 11:11 AM

बद्रीनाथ मंदिर केस (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Badrinath Donation SIT Investigation: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी ने बद्रीनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष से जुड़े उनके करीबी को हिरासत में लिया है। एसआईटी ने प्रमोद नौटियाल को देहरादून से हिरासत में लिया है।

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, बद्रीनाथ मंदिर दान में चोरी के मामले के आरोपी प्रमोद नौटियाल को SIT ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रमोद मंदिर समिति के चेयरमैन के पर्सनल सेक्रेटरी हैं। देहरादून में गिरफ्तारी के बाद, SIT की टीम चमोली के लिए रवाना हुई और अब उन्हें लेकर बद्रीनाथ भी गई।

Uttarakhand | Pramod Nautiyal, an accused in Badrinath temple donations alleged theft case arrested by SIT from Dehradun, say the State Police. He will be produced before the court today. — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 13, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Badrinath Temple Theft: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 18 पेज की रिपोर्ट

3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज

उत्तराखंड की गलती दोहराएगी कांग्रेस! दिग्गज नेता ने दी नसीहत, पंजाब में थाली में परोसी सत्ता गंवा देगी पार्टी

SIT का तीसरा और आखिरी अयोध्या दौरा! राम मंदिर चोरी केस में होने वाली हैं कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां?

SIT करेगी पुलिस कस्टडी की मांग

बद्रीनाथ मंदिर में दान की रकम चोरी होने के मामले में, उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रमोद नौटियाल का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। उसे देहरादून में ढूंढ़ निकाला गया, जिसके बाद SIT की एक टीम को मौके पर भेजा गया और कल रात 9:45 से 10:15 बजे के बीच उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गोपेश्वर कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां SIT उसकी पुलिस कस्टडी की मांग करेगी।

Badrinath temple donations alleged theft case | According to Uttarakhand Police, multiple teams were formed to trace the alleged accused Pramod Nautiyal. He was located in Dehradun following which one team of SIT was mobilized at the spot and he was arrested between 9.45pm and… — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 13, 2026

SIT ने देहरादून से किया गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रमोद नौटियाल को रविवार शाम करीब 9.30 बजे देहरादून में हिरासत में लिया गया था। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान का प्रबंधन करने की ज़िम्मेदारी प्रमोद नौटियाल की ही थी। मंदिर में वे ‘चढ़ावा और दान अधिकारी’ के आधिकारिक पद पर कार्यरत थे। हालांकि, 2 जुलाई को बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें किस-किस ने दायर की याचिका

अधिकारियों पर मंडराया खतरा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद सामने आए बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया और एसआईटी को जांच के आदेश दिए थे। प्रमोद नौटियाल के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद, अब बद्रीनाथ धाम मंदिर समिति से जुड़े अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही और अधिकारियों और कर्मचारियों को हिरासत में लिया जा सकता है।

Badrinath temple donation case sit detains pramod nautiyal in dehradun

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 10:49 AM

Topics:  

  • Badrinath Temple
  • SIT Investigation
  • Uttarakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.