Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चल रही थी क्लास… छात्र ने निकाला तमंचा और चला दी टीचर पर गोली, स्कूल में मचा हड़कंप

9th Class Student Shot A Teacher: काशीपुर के गुरु नानक स्कूल में एक शिक्षक के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसे ने चारों तरफ डर का माहौल बना दिया है। एक छात्र ने अपने अध्यापक को गोली मार दी है।

  • By गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 21, 2025 | 12:28 PM

9वीं के छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली

Follow Us
Close
Follow Us:

9th Class Student Shot Teacher At Gunpoint: उत्तराखंड के कुंडेश्वरी रोड स्थित गुरुनानक स्कूल में बुधवार की दोपहर अचानक ही गोली चलने की आवाज गूंज उठी। इस आवाज से चारों तरफ भय का माहौल छा गया। हर रोज की तरह बुधवार को भी 9वीं की क्लास चल रही थी। चलती हुई कक्षा के बीच इस सनसनीखेज घटना ने सबको चौंका दिया।

नौंवी क्लास में पढ़ रहे एक छात्र ने अपने ही शिक्षक पर गोली चलाकर उन्हें मारने की कोशिश की। गोली शिक्षक गगन सिंह के दाहिने कंधे पर लगी। शिक्षक को घायल स्थिति में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में शिक्षक सुरक्षित हैं।

ऐसे हुआ हादसा

शिक्षक गगन सिंह इस विद्यालय में 15 वर्षों से अध्यापन करा रहे हैं। हर दिन की तरह बुधवार को भी स्कूल की तीसरी घंटी में वह नौंवी कक्षा में पढ़ा रहे थे। कक्षा पूरी होने पर जैसे ही वह बाहर निकलने लगे, उसी दौरान गुलजारपुर निवासी छात्र ने अचानक बैग से 315 बोर की पिस्टल निकाल, शिक्षक पर तान दिया। जब तक गगन सिंह ने बचाव का प्रयास किया, तब तक छात्र ने गोली चला दी। गोली उनके दाहिने कंधे में लगी। गोली की आवाज सुनते ही स्कूल में मौजूद सारे शिक्षक व छात्र एक साथ मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक गगन सिंह को गोली लग चुकी थी।

तुरंत घायल गगन को जल्दी-जल्दी में निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। सारे मामले में आरोपित छात्र ने बताया कि, सोमवार को शिक्षक गगन सिंह ने पढ़ाई के दौरान उससे एक सवाल पूछा, जिसका उसने सही-सही जवाब दे दिया।

लेकिन सही जवाब देने के बावजूद उन्होंने छात्र को थप्पड़ मार दिया था। इससे छात्र के अंदर शिक्षक के प्रति गुस्से की भावना तेज हो गई। और उसी पल उसने शिक्षक गगन सिंह से बदला लेने की ठान ली।

ऐसे में बुधवार की सुबह वह घर की आलमारी से बंदूक उठाकर ले आया। उस बंदूक को टिफिन के कवर में छिपाकर क्लास तक पहुंचते ही उसने अपने टीचर पर गोली चला दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची

इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वह तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया। वीडियो में छात्र के गोली चलाने का सबूत आसानी से मिल गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अन्य सबूत इक्ट्टठा कर लिए। दूसरे शिक्षक व अन्य स्टाफ ने मौके पर आरोपी छात्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें: उदयपुर’ फाइल्स के प्रोड्यूसर पर अज्ञात ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अभिभावक भी शक के घेरे में

इस एक आपराधिक घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि, आखिर नाबालिग छात्र के हाथ तक यह बंदूक पहुंचा कैसे? आखिर स्कूल प्रशासन को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी? घटना से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

A 9th class student shot teacher gunpoint creating sensation fear all around

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2025 | 11:42 AM

Topics:  

  • Police caught
  • School Teachers
  • Uttrakhand

सम्बंधित ख़बरें

1

जिमलगट्टा आश्रमशाला के 9 शिक्षकों पर 423 छात्रों का जिम्मा, खतरे में छात्रों का शैक्षणिक भविष्य

2

उत्तराखंड सरकार का नया कानून, जबरन धर्मातंरण के खिलाफ सख्त एक्शन- VIDEO

3

ऑपरेशन कालनेमी के तहत एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार, शिव का भेष बनाकर करता था ये काम

4

धराली त्रासदी में फंसे लोगों को निकालने का पहले फेज का काम पूरा, 650 से अधिक लोगों का हुआ रेस्क्यू

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.