- Hindi News »
- Gujarat »
- School Student Stabbed A 10th Class Student To Death Causing Massive Uproar And Vandalism In Ahmedabad
अहमदाबाद में स्कूल छात्र ने चाकू घोंपकर 10वीं के स्टूडेंट की ली जान, भारी बवाल और तोड़फोड़
Ahmedabad School Stabbing: गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक स्कूल के 8वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

छात्र की हत्या के बाद उग्र भीड़, फोटो: सोशल मीडिया
Murder in Ahmedabad: अहमदाबाद के खोखरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र नयन की मौत ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। मंगलवार को 8वीं कक्षा के छात्र ने नयन पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बुधवार को नयन ने दम तोड़ दिया।
इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल की प्रॉपर्टी नुकसान पहुंचाया गया, बसों पर पथराव हुआ और कुछ कर्मचारियों को भी पीटा गया। स्थिति बिगड़ने पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
ये घटना बीते दिन यानी 19 अगस्त की है। कक्षा 10 का छात्र नयन अपने चचेरे भाई के साथ एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। छुट्टी के बाद दोनों सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे तभी 8वीं के छात्र से किसी बात पर उसका झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। तभी आरोपी छात्र ने अपने बैग से चाकू निकालकर नयन पर वार करके फरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
145 FIR, 160 से ज्यादा गिरफ्तारी…’AAP’ प्रदेश अध्यक्ष को भी उठा ले गई पुलिस! केजरीवाल ने किया बड़ा दावा
मुंबई-सुरत के बीच जल्द चलेगी नई ‘मेमू’ ट्रेन, AC कोच और बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाओं से सफर होगा आसान
तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले अमित शाह; विपक्ष पर साधा निशाना
UP में ड्रग्स का खौफनाक खुलासा! गुजरात ATS की रेड में मिली गुप्त मेफेड्रोन फैक्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार
छात्र ने अस्पताल में तोड़ा दम
चाकू लगने के बाद छात्र बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
VIDEO | Ahmedabad, Gujarat: People vandalise a private school in Khokhra area after a Class 10 student was allegedly stabbed by another student on Tuesday. The injured victim succumbed to his injuries today sparking anger among the family members and others.#AhmedabadNews… pic.twitter.com/o9DDiQJodE — Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2025
आरोपी छात्र हिरासत में
पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है कार्रवाई शुरू की है। नयन के अभिभावकों की मांग है कि आरोपी छात्र ही नहीं बल्कि स्कूल प्रिंसिपल और मैनेजमेंट पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि उनकी लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हुई है।
तनाव ने लिया सांप्रदायिक रूप
मामला और भी संवेदनशील हो गया है क्योंकि मृतक छात्र सिंधी समुदाय से था और आरोपी छात्र मुस्लिम समुदाय से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस वजह से घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव भी फैल गया है। जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत नॉनवेज को लेकर हुई थी, लेकिन इसका परिणाम एक बच्चे की जान जाने और बड़े पैमाने पर गुस्से के रूप में सामने आया।
यह भी पढ़ें: ‘टेबल तोड़ देंगे, बिल फाड़ देंगे’, तीन नए विधेयकों पर संसद में घमासान के आसार
आला आधिकारियों ने संभाला मोर्चा
स्थिति को संभालने के लिए जेसीपी, डीसीपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बावजूद इसके लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा। अभिभावक और हिंदू संगठन आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the death of a student after being stabbed by another, DCP Crime Branch Sharad Singhal says, “Two students entered into a quarrel yesterday. One of them stabbed the other; he died…People protested outside the school and vandalised here. Police… pic.twitter.com/5aayuekzjI — ANI (@ANI) August 20, 2025
School student stabbed a 10th class student to death causing massive uproar and vandalism in ahmedabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mulank 6 Career: 6, 15 और 24 तारीख़ को जन्में लोगों की क्या होती हैं खूबियां? जानिए क्या बोलता है न्यूमरोलॉजी
Apr 18, 2026 | 08:26 PMओवल ऑफिस से ट्रंप की दो टूक, ईरान हमें ब्लैकमेल करने की कोशिश न करे; होर्मुज पर पाबंदी बर्दाश्त नहीं
Apr 18, 2026 | 08:25 PMपेशे से इंजिनियर, पैशन से उग्रवादी…STF ने नोएडा हिंसा के मास्टरमाइंड को तमिलनाडु से दबोचा; ऐसे भड़काई हिंसा
Apr 18, 2026 | 08:24 PMDhurandhar 2 के ‘जाइए सजना’ गाने पर फिदा हुईं कुब्रा सैत, बोलीं- जिंदगीभर के लिए बन गया मेरा फेवरेट
Apr 18, 2026 | 08:20 PMकोयंबटूर में PM मोदी का छलका दर्द! कांग्रेस-DMK शासन की खोली पोल, बोले- महिला विरोधी विचारधारा को मिलेगा जवाब
Apr 18, 2026 | 08:13 PM‘बिजली बनकर टूटेंगे…’, होर्मुज पर तनातनी के बीच मोजतबा खामेनेई ने US को ललकारा, दुश्मनों को दी बड़ी धमकी
Apr 18, 2026 | 08:05 PMWheel of Fortune India के नए सीजन की तैयारी तेज, होस्ट के तौर पर अक्षय कुमार की वापसी से बढ़ा एक्साइटमेंट
Apr 18, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM














