‘मैं जिंदा हूं पोस्टमार्टम रुकवाइए’, थाने पहुंचकर बोला युवक; कानपुर पुलिस हैरान
कानपुर से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां खुद को मृत जानकर एक व्यक्ति परेशान हो गया। पुलिस के सुझाव के बाद थाने पहुंचकर युवक ने खुद को जिंदा साबित कर राहत की सांस ली।
- Written By: Saurabh Pal
अजय शंखवार (फोटो-सोशल मीडिया)
कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां घाटमपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से गिड़गिड़ाते हुए कहा कि साहब मैं जिंदा हूं, मेरा पोस्टमार्टम रुकवाइए। यह सुनकर मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान हो गए। युवक के जीवित होने की खबर मिलते घर वाले खुशी से पागल हो गए। वहीं अब पुलिस लवारिस लाश की दोबारा शिनाख्त करने में जुट गई है।
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में पुलिस को एक लावारिस लाश मिली थी। इस शव की शिनाख्त अजय शंखवार के रूप में की गई थी। इसी मामले को लेकर पुलिस ईंट भट्ठे पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। इस दौरान अजय को जिंदा देखकर पुलिस अचंभित हो गई।
बहन की गलती से कागजों में मर जाता भाई
सम्बंधित ख़बरें
स्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
कानपुर देहात के ईदुरखु निवासी अजय शंखवार ने घाटमपुर थाने पहुंचकर अपनी पूरी कहानी बताई। थाने पर अजय ने बताया कि मैं भीतरगांव कस्बा के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता हूं। मेरे पास मोबाइल नहीं है, इसलिए महीने में 2-4 बार ही घर पर बात करता हूं। आज सुबह भट्ठे पर पुलिस वाले आए थे और मेरे बारे में पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान मुझे देखर पुलिस वाले चौक गए। उन्होंने कहा कि एक शव की शिनाख्त तुम्हारी बहन ने तुम्हारे रूप में की है। उस शव को घाटमपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अजय ने कहा कि इसके बाद पुलिस वालों ने मुझे कहा कि जल्दी घाटमपुर थानें पहुंचकर खुद को जिंदा साबित करो। नहीं कागजों में मृत घोषित कर दिए जाओगे। इसके बाद युवक आनन-फानन में भागकर घाटमपुर पुलिस थाने पहुंचा और खुद के जीवित होने का प्रमाण दिया।
Corona को लेकर राहत भरी खबर, एक्टिव केसों की संख्या में गिरावट, 24 घंटे में 1 की मौत
बहन ने कहा भाई से मिलती है शक्ल
घाटमपुर नगर स्थित चौराहे पर गुरुवार को एक शव पड़ा मिला। पुलिस ने उनकी शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। फोटो वायरल होने के बाद देर शाह घाटमपुर थाने पहुंचकर सुमन ने शव की पहचान अजय शंखवार के रूप में की। सुमन ने कहा कि इस शव का चेहरा मेरे भाई से मिलता है। मृत युवक लाल रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने था। उसने कहा कि मेरे भाई के पास भी ऐसे ही कपड़े हैं। इसके पुलिस ने मामला दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब अजय ने थाने पहुंचकर खुद को जिंदा साबित किया है।
