तूने मेरी बेटी का रेप किया...मां ने मौलाना को जमकर मारे कोड़े, सनसनीखेज वीडियो आया सामने

Amethi News: अमेठी में एक महिला द्वारा 15 साल की बेटी से रेप के आरोपी मौलाना को कोड़े (हंटर) से पीटने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में महिला मौलाना हसीब पर जमकर गुस्सा निकाल रही।
You raped my daughter… Mother thrashed the Maulana
मौलाना को कोड़े मारती महिला।
Published on
Updated on

Woman Beats Maulana With a Whip: उत्तर प्रदेश के अमेठी में महिला का मौलाना को कोड़े (हंटर) से पीटने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में महिला मौलाना पर बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा रही, जबकि मौलाना हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा है। वीडियो में महिला मौलाना पर ताबड़तोड़ हंटर बरसा रही। मौलाना बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा। महिला उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है।

उसने मौलाना पर 2 मिनट में 11 बार कोड़े (हंटर) से वार किया। भद्दी-भद्दी गालियां देती रही। कहती रही कि तूने मेरी बेटी के साथ ऐसा कैसे किया, वो मेरी जान है। अपना जुर्म कबूल कर ले, वरना मार डालूंगी। मौलाना रोते हुए हाय अल्लाह-हाय तौबा चिल्ला रहे। रहम की भीख मांगते रहे। वीडियो जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर जामा थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे लोगों और लोकेशन की पहचान की जा रही।

5 महीने से तूने मेरा जीना हराम कर रखा है

वीडियो में महिला कोड़े (हंटर) बरसाते हुए कह रही-पिछले 5 महीने से तूने मेरा जीना हराम कर रखा है। मैं सो नहीं पा रही। मेरे बच्चों पर बुरी नजर डाली तूने, बोल किसके कहने पर किया। मार दूंगी। तूने 15 साल की बिटिया के मुंह में कपड़ा भरकर उसका रेप किया। मैंने तेरी पूरी कुंडली निकाल ली है। मेरे पास प्रूफ है। एक आवाज लगाऊंगी, 10 लड़के खड़े हो जाएंगे।

अरे अम्मा ई हमका मार डारी

बेड पर बैठा मौलाना कह रहा है-तुम मुझे बिना गलती के मार रही हो। अरे अम्मा ई हमका मार डारी। हमार कसूर नहीं, हाय अल्ला। मत मारो, गलती हो गई। पीछे से मोबाइल से वीडियो बना रही महिला कहती है-अगर गलत नहीं हो तो इतनी रात में यहां इनको आने की जरूरत क्या थी।

सुल्तानपुर एसपी से शिकायत

सुल्तानपुर एसपी को 1 दिसंबर को भेजे गए शिकायत पत्र में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपी मौलाना हसीब बहमरपुर ग्राम पंचायत के एक मदरसे में शिक्षक है। उसने 15 वर्षीय किशोरी का रेप किया। पहले भी कुड़वार थाना क्षेत्र में इस मौलाना के खिलाफ शिकायत दी जा चुकी है। शिकायत में जिले के मदरसों और शिक्षकों की चरित्र और आचरण जांच की मांग की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com