-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogis Police Wreaked Havoc On The Mafia Seized Property Worth 126 Crores On The Instructions Of The Cm In 50 Cases 216 Gangsters Were Charged With The Mafia
माफिया पर कहर बनकर टूटी योगी की पुलिस, 126 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, CM के निर्देश पर 50 मुकदमों में 216 माफिया पर लगा गैंगस्टर
- Written By: मनोज पांडे

File Photo
बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली पुलिस माफिया पर कहर बनकर टूटी। माफिया के खिलाफ 50 मुकदमे दर्ज कर 216 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। गैंगस्टर एक्ट में उनकी प्रॉपर्टी जब्त की गई है। अब माफिया की जब्त प्रॉपर्टी नीलाम कराने की तैयारी चल रही है। बरेली पुलिस ने भूमाफिया एलायंस बिल्डर पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उनकी 49 करोड़ 55 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त हो चुकी है। बरेली पुलिस का शिकंजा कसते ही माफिया यूपी छोड़कर फरार हो गए हैं।
गोकशी से लेकर खनन माफिया पर की पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी बरेली प्रभाकर चौधरी ने बताया कि एक जनवरी 2023 से 30 जून तक 50 मुकदमों में 216 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। इसमें गोकशी करने वाले तस्करों के खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज किए गए। 98 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार तस्करों को जेल भेजा गया। लूटपाट करने वाले 12 मुकदमों में 39 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। रंगदारी के मुकदमे में चार रंगबाज बदमाशों को जेल भेजा गया। अवैध खनन करने वाले माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा। हत्या के चार मामलों में 15 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया। मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामले में तीन मुकदमे दर्ज कर 18 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तार चोरी के एक मुकदमे में तार चोरों को गिरफ्तार कर छह पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
59 दिन फरार, 12 घंटे में आज़ाद: गैंगस्टर अजय ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं.. रिहाई बनी चर्चा, छूटते ही कहा शुक्रिया
Punjab Police Gangster Module: अमृतसर मर्डर और बटाला कांड से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 विदेशी हथियार बरामद
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश राहुल सिंह राठौर गिरफ्तार
एलायंस बिल्डर समेत इन माफिया की जब्त की गई प्रॉपर्टी
एलायंस बिल्डर भू माफिया डी-160 गैंग के लीडर बारादरी में शहदाना कॉलोनी के रहने वाले रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, रेजीडेंसी गार्डन के हनी कुमार भाटिया, जनकपुरी के अरविंदर सिंह, युवराज सिंह और सतवीर सिंह की 44 करोड़ 55 लाख की प्रॉपर्टी जब्त की गई। इसके अलावा फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने भुता में मल्हपुर गांव के रहने वाले नईम की गोकशी के मामले में 55 हजार की प्रॉपर्टी जब्त की। भुता के ही डांडिया नवाजिश अली गांव के रहने वाले साजिद की 12 लाख 40 हजार की गोकशी के मामले में प्रॉपर्टी जब्त की गई। बहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सुकटिया याकूबगंज के प्रेमपाल की एक करोड़ दो लाख 50 हजार की प्रॉपर्टी जब्त की। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में ही अलीगंज पुलिस ने सिरौली थाने के धीमर गौटिया गांव के कुंवरपाल की 32 लाख 20 हजार की प्रॉपर्टी जब्त कर उन्हें भूमाफिया घोषित किया है।
Yogis police wreaked havoc on the mafia seized property worth 126 crores on the instructions of the cm in 50 cases 216 gangsters were charged with the mafia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














