-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Crime Branch Action Lawrence Gang
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश राहुल सिंह राठौर गिरफ्तार
- Reported By: अंशुल मुकाती
इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल सिंह राठौर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर व्यापारियों को धमकाने के आरोप है

इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने दी जानकारीक्ष (फोटो सोर्स : नवभारत )
Indore Crime Branch Action: इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश राहुल सिंह राठौर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसटीएफ द्वारा 15 हजार रुपये और क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। राहुल सिंह राठौर देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत ग्राम बिजाना का रहने वाला है।
व्यापारियों को धमकाने में था सक्रिय
पुलिस के मुताबिक इंदौर शहर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारियों और व्यवसायियों को धमकी देने के मामले लगातार सामने आ रहे थे। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी राजपाल चंदावत से पूछताछ में राहुल सिंह राठौर का नाम सामने आया।
गैंग के लिए करता था समन्वय और हथियार की व्यवस्था
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि राहुल सिंह राठौर गैंग के मुख्य आरोपी राजपाल चंदावत का करीबी सहयोगी था। आरोपी व्यापारियों के घर, कार्यालय और अन्य स्थानों की रेकी कराने के साथ-साथ गैंग से जुड़े लोगों के बीच पैसों के लेन-देन और समन्वय का काम करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग के सदस्यों को तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराता था।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: क्या लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका को सौंपेगा भारत? प्रत्यर्पण संधि पर उठे सवाल
ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा खेलता था नाना पटवारी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा
इंदौर मर्डर मिस्ट्री: उर्मिला सैनी की हत्या का खौफनाक सच आया सामने, चरित्र शंका के चलते पती ने की हत्या
इंदौर में रोड रेज का खौफनाक VIDEO; कार के बोनट पर चढ़कर युवक ने शराब की बोतल से तोड़ा कांच
फायरिंग और रेकी के लिए लड़के भी कराता था उपलब्ध
क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया है कि राहुल उर्फ बाबा मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने के साथ फायरिंग और रेकी के लिए लड़के भी उपलब्ध कराता था। पुलिस को आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है, जिसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : इंदौर दूषित पानी मामला: PCC चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, कहा- 240 में से 98% वाटर सैंपल हुए फेल
कई अहम खुलासों की संभावना
आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाना इंदौर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और जांच के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
गर्लफ्रेंड के लिए तय किया 600 KM का सफर, उत्तर प्रदेश से दतिया पहुंचा शख्स | MP Viral Latest
Crime branch action lawrence gang
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में बढ़ा मच्छर जनित बीमारियों का खतरा, मलेरिया के 12 और डेंगू के 5 मरीज मिले, 3.5 लाख सैंपल जांचे
Jul 14, 2026 | 09:32 AMअभिषेक शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बिना अनुमति नाम-तस्वीर इस्तेमाल करने पर लगाई रोक
Jul 14, 2026 | 09:31 AMSkin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
Jul 14, 2026 | 09:30 AMपुणे में गड्ढों की शिकायत करने वाला ‘रोड मित्र’ ऐप महीनों से बंद; बदहाल सड़कों से जनता परेशान, PMC पर उठे सवाल
Jul 14, 2026 | 09:24 AMShare Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 446 अंक टूटा संसेक्स; ट्रंप के एक बयान का दिखा असर
Jul 14, 2026 | 09:22 AM14 जुलाई का इतिहास: पहली बार मशीन से बनी बर्फ, जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं
Jul 14, 2026 | 09:20 AMसऊदी अरब ने सना एयरपोर्ट पर बरसाईं मिसाइलें, ट्रंप के समर्थन के बाद हूतियों से सीधी भिड़ंत
Jul 14, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














