Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खनन माफिया सावधान..: अवैध खनन की अब डिजिटल निगरानी करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश माइन मित्र, खनन व्यवसाय में पारदर्शिता लाने और अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है। इस योजना के तहत, खनन से जुड़ी कई सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि इसका लाभ हो सके।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Nov 14, 2024 | 03:45 PM

अवैध खनन के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तैयारी (डिजाइन फोटो, सौ. से सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की शासन व्यवस्था में लगातार तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। तकनीक का सहारा लेकर योगी सरकार प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू करने की दिशा में लगातार आगे बड़ रही है। इसी के मद्देनजर प्रदेश का भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग अवैध खनन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए खनन पट्टों की निगरानी के लिए विशेष निरीक्षण ऐप की शुरुआत की है। माइनिंग मित्र पोर्टल के सफल संचालन के बाद अब अवैध खनन पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए सरकार अब खनन की गतिविधियों की डिजिटल निगरानी करेगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश माइन मित्र, खनन व्यवसाय में पारदर्शिता लाने और अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है। इस योजना के तहत, खनन से जुड़ी कई सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। सीएम योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने राज्य के खनन पट्टों पर प्रभावी निगरानी के लिए एक विशेष ‘निरीक्षण ऐप’ विकसित किया है। इस ऐप का उद्देश्य खनन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और खनन कार्यों को पारदर्शी बनाने बनाना है। ऐप के माध्यम से प्रत्येक खनन पट्टे का निरीक्षण अब डिजिटल माध्यम से एक क्लिक पर संभव हो सकेगा, जिससे किसी भी अवैध खनन गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी और त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

सचल दलों द्वारा वास्तविक समय पर होगी निगरानी
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि ‘निरीक्षण ऐप’ का उपयोग सचल दलों द्वारा राज्यभर के खनन पट्टों में नियमित जांच के लिए किया जाएगा। यह ऐप न केवल निरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगा, बल्कि जांच के परिणामों को त्वरित और एक क्लिक पर उपलब्ध कराने में भी सक्षम होगा। ऐप के माध्यम से विभिन्न जिलों में सक्रिय खनन पट्टों की निगरानी की जाएगी, जिससे राज्य में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

खनन पट्टा धारकों की तय होगी जवाबदेही
इस ऐप के माध्यम से खनन पट्टा धारकों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। ऐप के डेटा से हर खनन पट्टे की जानकारी अब डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय और उच्च स्तर के अधिकारियों को सभी गतिविधियों का सटीक निरीक्षण प्राप्त होगा। निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि यह ऐप खनन पट्टे पर हुई प्रत्येक गतिविधि को रिकॉर्ड करेगा और इसकी समीक्षा करने की सुविधा भी देगा। इससे खनन पट्टा धारकों के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में खनन पट्टा धारकों की इसके माध्यम से जवाबदेही भी तय की जाएगी।

योगी सरकार की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 अवैध खनन पर रोक के साथ  राजस्व में बढ़ोतरी

माला श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण ऐप से अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगेगा। किसी भी पट्टे में अनाधिकृत खनन गतिविधि होने पर ऐप द्वारा त्वरित सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकेगी, जिससे अवैध खनन पर त्वरित कार्रवाई करना संभव होगा। इसके अतिरिक्त राज्य के खनन क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता आने से राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण
निदेशालय द्वारा ऐप का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ऐप की सभी विशेषताओं, कार्यप्रणाली और डेटा एंट्री प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ऐप के सुचारू उपयोग से अवैध खनन पर निगरानी सटीकता से की जा सकेगी।

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डिजिटल निगरानी से  उम्मीद
भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा विकसित निरीक्षण ऐप से राज्य में खनन पट्टों की निगरानी में सुधार होगा। इससे जहां एक ओर अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य के खनन क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता की नींव मजबूत होगी। ऐप के सफल क्रियान्वयन से न केवल राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि राज्य के खनन क्षेत्र का डिजिटलीकरण और सुगम प्रशासन की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Yogi government will now digitally monitor illegal mining

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2024 | 02:22 PM

Topics:  

  • Yogi Adityanath
  • Yogi Government

सम्बंधित ख़बरें

1

‘I Love Muhammad’ विवाद: CM योगी पर फूटा BJP नेता का गुस्सा, इस्तीफे की धमकी से मचा सियासी बवाल

2

संघ के सहारे…2027 की नैया लगेगी किनारे? जब मुरझाया कमल का फूल तो भाजपा को याद आई भूल!

3

लाठी-बुलडोजर और पुलिस को खुली छूट…उत्तर प्रदेश में दंगे हुए जीरो, सीएम योगी बन गए हीरो

4

PM मोदी की राह पर CM योगी…कर्मचारियों को देंगे एक हजार करोड़ का दीवाली बोनस! किसे मिलेगा फायदा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.