Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल सीमा से सटे जिलों में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

रिपोर्ट के मुताबिक, बहराइच जिले में 89 अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं श्रावस्ती में 119 अवैध कब्जों को मुक्त कराया गया। श्रावस्ती में 17 अवैध मदरसों पर कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त किया गया।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 28, 2025 | 07:42 AM

योगी आदित्यनाथ (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की है। सीमावर्ती इलाकों में फैले अवैध निर्माणों के खिलाफ सरकार ने व्यापक अभियान चलाया और 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। खास बात यह रही कि इस कार्रवाई में अवैध धार्मिक संस्थानों पर भी सख्त कदम उठाए गए।

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, बहराइच जिले में 89 अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं श्रावस्ती में 119 अवैध कब्जों को मुक्त कराया गया। इसके साथ ही, श्रावस्ती में 17 अवैध मदरसों पर भी कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और सैकड़ों अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। सीमा क्षेत्र के 10-15 किलोमीटर के दायरे में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध धार्मिक संस्थानों… — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2025

सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में भी चला अभियान

सिर्फ बहराइच और श्रावस्ती ही नहीं, सिद्धार्थनगर जिले में भी 11 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला। महाराजगंज जिले में 19 अवैध कब्जे हटाए गए, जिससे सरकारी जमीन को फिर से मुक्त कराया गया। बलरामपुर जिले में 7 अवैध कब्जों की पहचान की गई, जिनमें से दो कब्जेदारों ने खुद ही जमीन खाली कर दी। शेष पर कार्रवाई जारी है और प्रशासन तेजी से अवैध कब्जों को हटाने में जुटा है।

सम्बंधित ख़बरें

रथ पर सवार होकर स्नान…अविमुक्तेश्वरानंद पर भड़के रामभद्राचार्य, बोले- शास्त्र विरोधियों को मोक्ष नहीं मिलता

नोएडा इंजीनियर मौत मामला: पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य बिल्डर अभय गिरफ्तार; लापरवाही के लगे गंभीर आरोप

‘सड़कें, पुल और भ्रष्टाचार जान ले रहे हैं…’, नोएडा हादसे को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर सीधा हमला

सहारनपुर कांड: 5 लाशें, 3 तमंचे और एक मैसेज ‘मुझसे बड़ी गलती हो गई’, जानें अमीन के खौफनाक कदम की इनसाइड स्टोरी

योगी सरकार का संदेश साफ

योगी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सीमावर्ती इलाकों में किसी भी तरह के अवैध निर्माण, चाहे वह धार्मिक संस्थान के नाम पर हो या निजी संपत्ति के रूप में, बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सरकार का फोकस नेपाल सीमा के पास सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त वातावरण तैयार करना है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को भी मजबूत किया जा सके।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की यह कड़ी कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास है, बल्कि एक मजबूत और पारदर्शी शासन व्यवस्था की दिशा में भी बड़ा कदम है। आने वाले दिनों में सरकार की यह मुहिम और तेज होने की उम्मीद है, जिससे अवैध कब्जों पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सकेगी।

Yogi government big action in districts bordering nepal bulldozers were run on illegal encroachments

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2025 | 07:42 AM

Topics:  

  • Nepal
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.