संजय निषाद (फाइल फोटो)
जौनपुर: औरंगजेब को लेकर देश में चल रहे विवाद पर सियासी पारा हाई है। सपा नेता अबू आजमी का मुगल सम्राट औरंग का महिमामंडन करना फिर औरंगजेब की कब्र को लेकर छिड़े विवाद के बाद नागपुर में हिंसा का भड़कना। पूरे विवाद पर सभी पार्टियों की ओर से लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। अब योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने औरंगजेब विवाद पर इशारों-इशारों में समाजवादी पार्टी और बसपा पर तीखा हमला बोला है।
यूपी कैबिनेट मंत्री तथा निषाद पार्टी के मुखिया डॉ संजय निषाद ने कहा कि हमें अपने पुरुखों पर नाज है, जिन्होंने तलवार के डर से अपनी बहन बेटियों की इज्जत से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि गर्दन कटवा ली लेकिन घरों पर हरा झंडा नहीं लगाया। तलवार के डर से जो सलवार पहने वो अपने घरों पर हरा झंडा लगा लिए। उन्होंने गाजी मियां के मेले पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया है।
जौनपुर में संवैधानिक अधिकार यात्रा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के राऊतपुर, रामनगर में भगवान गुहराज निषाद स्मृति द्वारा का लोकार्पण किया। वहीं पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने सपा बसपा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं मंच से संजय निषाद ने विपक्ष पर खूब हमला बोला।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जनसभा को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने कहा कि जबतक उठाएंगे बेइमानों का झंडा, तब तक मुसलमान खाएंगे पीठ पर डंडा। कानून बनाने वाले को विधायक कहते है, जो कानून पसंद नहीं हो उसको खत्म कर दो, जो हमारे पसंद का कानून होगा वही कानून इस देश में चलेगा अंग्रेजों और मुगलों का बनाया हुआ कानून नहीं चलेगा। सतीश मिश्रा एंड कंपनी अगर हरीजन भाइयों का हिस्सा दिला सकती है, तो पंडित जी लोग (रमेश मिश्रा, बदलापुर विधायक) निषाद भाइयों का भी हिस्सा दिलाएं।